सनी देओल की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, 'बटवारा 1947' को CBFC से मिली हरी झंडी
सनी देओल की नई फिल्म 'बटवारा 1947' को CBFC से बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है। राजकुमार संतोषी ने इसे निर्देशित किया है।
यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसे 'A' सर्टिफिकेट मिला है। सनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह इंसानियत और प्यार पर आधारित एक फिल्म है।'
इसके साथ ही उन्होंने सभी दर्शकों को 14 अगस्त, यानी विभाजन दिवस से इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बुलाया है।
'बटवारा 1947' असगर वजाहत के नाटक पर है आधारित
'बटवारा 1947' असगर के नाटक पर बनी है। यह फिल्म पार्टीशन के बाद एक मुहाजिर परिवार के एक हिंदू घर में बसने की कहानी दिखाती है।
इस फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा 5 साल से भी ज्यादा समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
आमिर खान ने इस फिल्म का निर्माण किया है। एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है और जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं। यह फिल्म सनी और राजकुमार की आइकॉनिक जोड़ी को एक बार फिर साथ लेकर आई है।