Loading...
सनी देओल धमाकेदार वापसी करने को तैयार, इस फिल्म की रिलीज पर आया अपडेट
सनी देओल फिल्म 'गबरू' पर अपडेट आ गया

सनी देओल धमाकेदार वापसी करने को तैयार, इस फिल्म की रिलीज पर आया अपडेट

Feb 17, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शानदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 440 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है। इस बीच, खबर है कि सनी अपनी अगली फिल्म से धमाकेदार वापसी करने को कमर कस रहे हैं। शशांक उदापुरकर द्वारा निर्देशित फिल्म का नाम 'गबरू' है जिसकी घोषणा सनी ने अपने 68वें जन्मदिन पर की थी।

रिलीज

मई, 2026 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी 'गबरू'

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल राणा और ओम छंगानी द्वारा निर्मित फिल्म 'गबरू' 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

पहले इसे 13 मार्च, 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब निर्माताओं ने तारीख को आगे खिसका दिया है।

यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म होगी जिसमें अभिनेता पावर, जोश और एक सशक्त प्रभावशाली किरदार को निभाते हुए दिखाई देंगी।

हालांकि, कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियों को गुप्त रखा गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'गबरू' का पोस्टर

ADVERTISEMENT

कास्ट

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

सनी के अलावा, फिल्म में सिमरन और प्रीत कमानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का कैमियो भी होगा, लेकिन आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

फिल्म का संगीत मिथुन का है जिसमें उनका साथ सईद कादरी, सतिंदर सरताज और अनुराग सैक्या ने दिया है।

बता दें, 'गबरू' के बाद सनी को राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' और नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' में पवन पुत्र हनुमान के किरदार में देखा जाएगा।

ADVERTISEMENT