Page Loader
'जाट' से सनी देओल की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर 
'जाट' से सनी देओल की नई झलक आई सामने (तस्वीर: एक्स/@MythriOfficial)

'जाट' से सनी देओल की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर 

Mar 18, 2025
10:44 am

क्या है खबर?

अभिनेता सनी देओल को पिछली बार फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था, जिसमें उनके काम को सराहा गया। यह फिल्म 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिलहाल सनी के हाथ में कई फिल्में हैं। इन्हीं में एक नाम 'जाट' का भी है, जिसके निर्देशन की कमान गोपिचंद मालिनेनी संभाली है। अब 'जाट' से सनी की नई झलक सामने आ चुकी है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। आइए बताते हैं फिल्म का ट्रेलर कब आएगा।

जाट

22 मार्च को आएगा ट्रेलर

'जाट' का ट्रेलर 22 मार्च, 2025 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शाम 5 बजे रिलीज होगा। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज होगी। 'जाट' में सनी का सामना एक नहीं, बल्कि 6 खलनायकों से होने वाला है, जिनमें से एक रणदीप हुड्डा भी हैं। सैयामी खेर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर