'बटवारा 1947' के प्रमोशन पर सनी देओल की एक टिप्पणी से विवाद, जमकर हो रहे ट्रोल
क्या है खबर?
सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बटवारा 1947' का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह बिहार की राजधानी पटना में पहुंचे, जहां उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारे जाकर आशीवार्द लिया और फिर एक कार्यक्रम में शामिल होकर फिल्म का प्रमोशन किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए सनी ने कुछ ऐसा कह दिया, जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। नतीजन, अभिनेता को उनकी टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सवाल
सनी को याद आई पापा धर्मेंद्र की बात
दरअसल, कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि 'बटवारा 1947' की पृष्ठभूमि पाकिस्तान है, इसलिए पड़ोसी देश को वह कैसे देखते हैं।
इसके जवाब में सनी ने कहा, "पहले दोनों देश एक ही थे। जैसा कि मेरे पिता (धर्मेंद्र) कहा करते थे, भारत मां है और पाकिस्तान भारत से निकला है, इसलिए वह 'मौसी' बन गया। ये तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक तरह से हैं तो जुड़े हुए कहीं ना कहीं से।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
If opportunism is an art, Sunny Deol is the artist. pic.twitter.com/aCnQDWY8KV
— AS. (@anshikaasaxena) August 3, 2026
आलोचना
पाकिस्तान संबंधी टिप्पणी करने से भड़के लोग
सनी की टिप्पणी पर एक यूजर ने लिखा, 'पूरा बॉलीवुड ऐसा है। कोई अपवाद नहीं। क्या आपने परेश रावल के हालिया इंटरव्यू देखे हैं?'
दूसरे ने लिखा, 'धर्मेंद्र ने 'इक्कीस' में पाकिस्तान के बारे में पूछे जाने पर 'कौन दुश्मन' कहा था।'
एक अन्य ने लिखा, 'अगर अवसरवादिता एक कला है, तो सनी ही वो कलाकार हैं।'
बता दें, राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी हैं।