Loading...
सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' का ट्रेलर जारी, विभाजन का दर्द कर देगा बेचैन

सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' का ट्रेलर जारी, विभाजन का दर्द कर देगा बेचैन

Jul 28, 2026
02:48 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित, ये फिल्म 1947 में हुए विभाजन के दर्दनाक और भावनात्मक परिणामों पर आधारित है। इसका भावुक कर देने वाला बैकग्राउंड स्कोर और दृश्य आंखों को नम और दिल को बेचैन कर देगा। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम किरदारें में शामिल हैं।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'बटवारा 1947' का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत भारत देश की आजादी के जश्न से होती है। जल्द ही कहानी बंटवारे की हिंसा, डर और जबरन पलायन की तरफ मुड़ती है।

शबाना एक बुजुर्ग महिला के किरदार में हैं, जो दंगों के खौफ के बावजूद अपना घर छोड़कर हिंदुस्तान जाने से साफ इनकार कर देती हैं। इसी फैसले से उपजे संघर्ष को ट्रेलर में भावनात्मक रूप से दिखाया गया है।

संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT