Loading...
'बटवारा 1947' की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सनी देओल, सामने आईं तस्वीरें
सनी देओल पटना साहिब गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते दिखे

'बटवारा 1947' की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सनी देओल, सामने आईं तस्वीरें

Aug 03, 2026
07:59 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जो लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित है। फिल्म की रिलीज से पहले, सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ बिहार के प्रसिद्ध तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और आशीर्वाद लिया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

तस्वीरें

गुरु गोविंद सिंह के दर्शन करते दिखे सनी-करण

अभिनेता ने तीर्थयात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिनमें उन्हें और करण को गुरु गोविंद सिंह के दर्शन करते और प्रार्थना में समय बिताते देखा जा सकता है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पवित्र जन्मस्थान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन करके मैं सचमुच धन्य महसूस कर रहा हूं।'

बता दें, 'बटवारा 1947' में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी मौजूद हैं। ये 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT