Page Loader
गोविंदा का नाम सुन पत्नी सुनीता आहूजा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, आपने देखा क्या वीडियो?
गोविंदा का नाम सुन सुनीता आहूजा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@govinda_herono1)

गोविंदा का नाम सुन पत्नी सुनीता आहूजा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, आपने देखा क्या वीडियो?

Apr 14, 2025
12:54 pm

क्या है खबर?

पिछले दिनों आईं अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के तलाक की खबरों ने मनोरंजन जगत में हलचल पैदा कर दी। उनका तलाक चर्चा का विषय बन हुआ है। गोविंदा के वकील ने बताया था कि सुनीता ने 6 महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी। हालांकि, अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। गोविंदा से तलाक की खबर के बीच अब सुनीता का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रतिक्रिया

पता दे दूं क्या- सुनीता

बीती रात सुनीता बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां उन्होंने गोविंदा का नाम सुन अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया दी। दरअसल, कार्यक्रम में पैपराजी ने सुनीता से पूछा, "गोविंदा सर कहां हैं।" इसके जवाब में उन्होंने मुंह बनाया और वहां से चली गईं। इसके बाद सुनीता का सामना एक बार फिर पैपराजी से हुआ। उन्होंने कहा, "गोविंदा सर कहां हैं। हम मिस कर रहे हैं उन्हें।" सुनीता ने चुप रहने का इशारा किया और कहा, "पता दे दूं क्या?"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

शादी

कब हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी? 

सुनीता की गोविंदा से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह केवल 15 साल की थीं। दोनों को एक-दूसरे की कई चीजें पसंद नहीं थीं, लेकिन धीरे-धीरे यह सिलसिला प्यार में बदलता चला गया। एक बार तो सुनीता ने अपने भाई के सामने गोविंदा का हाथ तक थाम लिया था। गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। तब सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। बता दें कि सुनीता और गोविंदा के 2 बच्चे हैं।