Page Loader
सुनीता आहूजा बोलीं- गोविंदा को बेवकूफ लोग बड़े पसंद, वो उनके साथ बैठकर बकवास करते हैं
गोविंदा को बेवकूफ लोग बड़े पसंद, पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा

सुनीता आहूजा बोलीं- गोविंदा को बेवकूफ लोग बड़े पसंद, वो उनके साथ बैठकर बकवास करते हैं

Feb 20, 2025
11:39 am

क्या है खबर?

गोविंदा भले ही चर्चा में रहें न रहें, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा उन्हें सुर्खियों में ले ही आती हैं। सुनीता अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर हैं। हालांकि, अपनी इस बेबाकी के चलते वह कई दफा ट्रोलिंग का भी शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति गोविंदा के बारे में कहा कि उन्हें बेवकूफ लोग बहुत पसंद हैं। वह ऐसे लोगों के साथ रात के ढाई बजे तक बैठे रहते हैं।

बयान

देर रात बेवकूफ लोगों के साथ गप्पे मारते हैं गोविंदा

कर्ली टेल्स को दिए हालिया इंटरव्यू में सुनीता ने कहा, "मुझे कम बात करना पसंद है, क्योंकि मैं फालतू में बेवकूफ लोगों पर अपनी एनर्जी बर्बाद करना पसंद नहीं करती और गोविंदा को बेवकूफ लोग बहुत पसंद हैं। 4 बेवकूफ लोगों को लेकर बैठते हैं वो और फिर बकवास करते हैं, जो मुझे पसंद नहीं है। मैं गोविंदा से एकदम अलग हूं। कई बार गोविंदा रात के ढाई बजे लोगों के साथ गप्पे मारने बैठ जाते हैं।"

खुलासा

12 साल से अपना जन्मदिन अेकेले मना रहीं सुनीता

सुनीता बोलीं, "मैं सुबह 3:30 बजे उठती हूं, वहीं गोविंदा 24 घंटे काम करते रहते थे तो इसलिए उनकी स्लीप साइकिल पूरी तरह बिगड़ गई है। उनका शुरू से यही टाइम रहा है, जो आज तक खराब ही है।" सुनीता ने यह भी बताया कि वह पिछले 12 साल से अपना जन्मदिन अकेले ही मना रही हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के इतने साल बच्चों को दिए। अब वो बड़े हो गए हैं तो सुनीता खुद के लिए जीना चाहती हैं।

चर्चा 

पिछली बार सुनीता का ये बयान भी खूब चर्चा में रहा

सुनीता ने कुछ समय पहले गोविंदा के बारे में कहा था, "पहले मैं उनके अफेयर की खबरों से प्रभावित नहीं होती थी, लेकिन अब वह 60 साल के हो गए हैं। इस उम्र के बाद लोग सठिया भी जाते हैं। पता नहीं गोविंदा पहले जैसे रहे या नहीं। अब मैं उनकी गारंटी नहीं ले सकती। आप नहीं जानते कि लोग आपकी पीठ पीछे क्या करते हैं। किसी आदमी पर कभी भरोसा मत करो। लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।"

शादी

कब हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी?

सुनीता की गोविंदा से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह केवल 15 साल की थीं। दोनों को एक-दूसरे की कई चीजें पसंद नहीं थीं, लेकिन धीरे-धीरे यह सिलसिला प्यार में बदलता चला गया। एक बार तो सुनीता ने अपने भाई के सामने गोविंदा का हाथ तक थाम लिया था। गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। तब सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। बता दें कि सुनीता और गोविंदा के 2 बच्चे हैं।