Loading...
गोविंदा से तलाक लेंगी सुनीता? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं; देखें वीडियो
सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया

गोविंदा से तलाक लेंगी सुनीता? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं; देखें वीडियो

Aug 19, 2026
02:13 pm

क्या है खबर?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों ने फिर से जोर पकड़ लिया है। दोनों लंबे समय से आपसी मनमुटाव को लेकर चर्चा बटोरते आए हैं। उनकी जुबानी जंग भी किसी से छिपी नहीं है। इस बीच, सुनीता को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित एक पारिवारिक कोर्ट के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो देखने के बाद लोगों ने गोविंदा से उनके तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

दावा

पारिवारिक कोर्ट से निकलते वक्त सुनीता ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 

वीडियो में, सुनीतो को अपने बेटे यशवर्धन के साथ पारिवारिक कोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि, उनके कोर्ट में जाने का असल कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि वह कोर्ट क्यों आई थीं। इस पर सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "जन्मदिन मनाने आए हैं।"

उधर, वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह जोड़ा अपने तलाक की ओर बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENT

विवाद

गोविंदा और सुनीता के बीच हाल में बढ़ा विवाद

गोविंदा और सुनीता के बीच हालिया विवाद तब तब शुरू हुआ जब अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया, जो उनकी आगामी फिल्म 'रूपा' की अभिनेत्री भी हैं।

सुनीता ने कहा था, "वह एक ऐसी लड़की के साथ घूम रहे हैं जो उनकी बेटी की उम्र की है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।"

वहीं, गोविंदा ने पलटवार किया था कि देश के कई बड़े अभिनेताओं ने कम उम्र की अभिनेत्रियों संग काम किया है।

ADVERTISEMENT