Loading...
गोविंदा पर भड़कीं सुनीता आहूजा- बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा, शर्म आनी चाहिए
गोविंदा पर सुनीता आहूजा का तीखा हमला

गोविंदा पर भड़कीं सुनीता आहूजा- बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा, शर्म आनी चाहिए

Aug 14, 2026
05:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर पति के कथित अफेयर्स पर बेबाक बयान देती रही हैं। हाल ही में गोविंदा को अपनी नई फिल्म 'रूपा' की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ फिर से देखे गए। जब पैपराजी ने इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो सुनीता भड़क उठीं। उन्होंने गोविंदा को तीखा तंज कसते हुए 'शुगर डैडी' तक कह दिया और अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ खुलेआम घूमने पर जमकर लताड़ लगाई।

नाराजगी

"फिल्म बनी नहीं और चले प्रमोशन करने"

इंस्टाग्राम पर सामने आए एक हालिया वीडियो में जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से गोविंदा और कोमल रानी के अपनी फिल्म 'रूपा' के प्रचार के लिए बार-बार साथ दिखने पर सवाल किया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "पिक्चर बनना भी तो चाहिए। प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद। यह तो बगैर प्रमोशन के ही... क्या ही बोलूं अब। बेटी की उम्र की लड़की को ले-ले के घूम रहा है, शर्म तो आनी चाहिए थोड़ा इसको।"

नसीहत

"शुगर डैडी अमीर है तो कपड़े तो अच्छे पहनो"

सुनीता आहूजा ने आगे कहा, "कम से कम कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। जब तुम्हारा 'शुगर डैडी' इतना अमीर है, तो कपड़े तो अच्छे पहनो। हमें देखो, हम किस स्टाइल से रहते हैं। बहुत ही घटिया बात है, इस इंसान की अक्ल घास चरने चली गई है।"

इससे पहले पैपराजी के सवाल पर सुनीता ने कहा था, "विनाश काले विपरीत बुद्धि।" उनका कहना था कि गोविंदा का दिमाग खराब हो चुका है, इसलिए वो ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

परिचय

कौन हैं कोमल रानी?

बता दें कि गोविंदा के साथ नजर आने से पहले कोमल रानी को मुख्यधारा के दर्शक ज्यादा नहीं जानते थे।

सोशल मीडिया पर उनके साथ दिखे जाने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 15 हजार फॉलोअर्स हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोमल जल्द ही गोविंदा की आने वाली फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

जवाबेे

गोविंदा के अफेयर्स पर सुनीता ने दिया था बेबाक जवाब

गोविंदा-सुनीता साल 1987 से शादीशुदा हैं और उनके 2 बच्चे हैं।

गोविंदा पर अफेयर्स के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। हाल ही में 'लॉक अप' शो में जब अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने सुनीता से गोविंदा के रिश्तों पर बोलने को लेकर सवाल उठाया तो सुनीता ने दोटूक जवाब दिया।

उन्होंने राम कपूर से कहा कि जिन्हें सच नहीं पता, वे चुप रहें। सुनीता बोलीं, "वो मेरा पति है, वह 50 अफेयर करे, किसी के बाप का क्या जाता है?"

ADVERTISEMENT