Page Loader
गोविंदा से तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा का पुराना वीडियो वायरल, जानिए क्या कहा 
सुनीता आहूजा का पुराना वीडियो वायरल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@govinda_herono1)

गोविंदा से तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा का पुराना वीडियो वायरल, जानिए क्या कहा 

Feb 26, 2025
11:50 am

क्या है खबर?

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के अलग होने की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वे शादी के 38 साल बाद अलग हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि गोविंदा का अफेयर 30 वर्षीय एक मराठी अभिनेत्री से चल रहा है। अब इस बीच सुनीता का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बयान

निकलती नहीं है वो आइटम- सुनीता

हाउटरफ्लाई के साथ एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर महिलाओं को एक सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, "हाथ जोड़ के सभी लड़कियों और पत्नियों में बोलती हूं कि जिंदगी में कभी अपने बॉयफ्रेंड या पति से यह मत बोलना कि आप कुछ नहीं करते। क्योंकि जब वो कुछ (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) करेगा तो बहुत बुरा लगेगा। निकलते-निकलते 2 साल लग जाएंगे, लेकिन वो निकलेगी नहीं। निकलती नहीं है वो आइटम।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

जानकारी

1987 में हुई थी शादी

सुनीता की गोविंदा से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह केवल 15 साल की थीं। दोनों की शादी साल 1987 में हुई थी। तब सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। बता दें कि सुनीता और गोविंदा के 2 बच्चे हैं।