LOADING...
'लाॅकअप 2' में फूट-फूटकर रोईं गोविंदा की पत्नी सुनीता, राम कपूर बोले- मुझे निकाल दो
'लाॅकअप 2' में सुनीता आहूजा हो गईं भावुक

'लाॅकअप 2' में फूट-फूटकर रोईं गोविंदा की पत्नी सुनीता, राम कपूर बोले- मुझे निकाल दो

Jul 06, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

एकता कपूर का रियलिटी शो 'लाॅकअप सीजन 2' रिलीज के बाद से खूब चर्चा बटोर रहा है। पहले आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से तलाक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। फिर उन्होंने बताया कि वह बाइसेक्सुअल हैं और शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं। ताजा एपिसोड दर्शकों का ध्यान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की तरफ खींच ले गया है। शो में वह फूट-फूटकर रोती दिखीं और उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया।

वजह

सुनीता की हालत देख पसीजा फैंस का दिल

हालिया एपिसोड में, सुनीता भावनात्मक रूप से टूट गईं और उन्होंने अपने पति गोविंदा की सलाह को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे अभिनेता ने उन्हें 'लाॅकअप 2' में न जाने की सलाह दी थी। फिर भी वह इसका हिस्सा बनीं। यह कहते हुए वह रो पड़ीं और खाना खाने से मना कर दिया। वहीं अन्य कैदी उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आए। सुनीता को रोते-बिलखते देख फैंस भी भावुक हो गए और मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

चुनौती

'लाॅकअप 2' को बीच में छोड़ना चाहते हैं राम कपूर

उधर राम कपूर भी 'लाॅकअप 2' के दबाव से जूझते दिखे और उन्होंने शो छोड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने अन्य कैदियों के साथ हुई बातचीत में स्वीकारा कि वह उनके साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते और शाे से बाहर निकलना चाहते हैं। इससे पहले, कंगना रनौत ने शो में आकर राम की खूब क्लास लगाई थी और उन्हें उनका बर्ताव सुधारने को कहा था। अब देखना होगा कि शो के निर्माता राम के इस फैसले को स्वीकारते हैं या नहीं।

Advertisement