सुनीता आहूजा ने क्यों कहा 'लॉक अप' के लिए हां? बोलीं- एकता कपूर मेरी बहुत बड़ी फैन हैं
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा 'लॉक अप' के नए सीजन में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आएंगी। इस साल इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं, जिससे शो का रोमांच और बढ़ गया है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने नेटफ्लिक्स और एकता कपूर की वजह से इस शो के लिए हां कहा है। उन्होंने कहा, "मुझे एकता बहुत पसंद हैं, और मुझे पता है कि वो भी मेरी बहुत बड़ी फैन हैं।"
अहुजा 'लॉक अप' की सबसे उम्रदराज प्रतियोगी
सुनीता घर के अंदर सच्चे लोगों से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन वो शो में सबसे ज्यादा उम्र की प्रतियोगी होने का दबाव भी महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ये शो 'सच या सजा' के नियम पर चलेगा, यानी जो सच नहीं बोलेगा, उसे सजा भुगतनी होगी। वैसे तो वह घर के अंदर रहकर खूब मौज-मस्ती करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अपने परिवार, पालतू जानवरों और अपने मंदिर की कमी बहुत खलेगी।
इस बार कंगना नहीं कर रहीं शो होस्ट
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि इस बार कंगना रनौत होस्ट नहीं कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि फॉर्मेट इतना बदल गया है कि 'हमने शो का पूरा ढांचा ही बदल दिया है।'
अब फराह खान और रितेश देशमुख ही होस्टिंग की कमान संभाल रहे हैं और पुराने जेलर-जज वाले स्टाइल को हटाकर एक नया सेटअप लाया गया है, यही वजह है कि 'लॉक अप' का यह नया सीजन कई बड़े बदलावों के साथ आ रहा है।