LOADING...
'लॉकअप 2' में पहला निष्कासन, किस प्रतियोगी को दिखाया गया बाहर का रास्ता?
'लॉकअप 2' में हो गया पहला निष्कासन

'लॉकअप 2' में पहला निष्कासन, किस प्रतियोगी को दिखाया गया बाहर का रास्ता?

Jul 03, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुका है। शो के पहले हफ्ते में 5 प्रतियोगी खतरे का सामना कर रहे हैं, जिनमें श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर का नाम शामिल है। इस बीच, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शो के पहले निष्कासन का फैसला हो चुका है। आइए जानते हैं कि कैदियों ने किस प्रतियोगी को घर के बाहर का रास्ता दिखाया है?

खुलासा

इस प्रतियोगी के शो से बाहर होने की चर्चा

फ्री प्रेस जर्लन ने डिजिटल न्यूज हब के हवाले से बताया कि श्रेष्ठा कथित तौर पर शो से बाहर हो चुकी हैं। बता दें, वह भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की बहन हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि माधुरी, श्रेया और रियाज सुरक्षित हो गए, जिससे सूफी और श्रेष्ठा खतरे में आ गए। इसके बाद अन्य कैदियों से दोनों के बीच वोट करने को कहा गया। नतीजन, सूफी को ज्यादा समर्थन मिला और श्रेष्ठा को शो छोड़कर जाना पड़ा।

पुष्टि

पहले निष्कासन पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई

निर्माताओं या फिर नेटफ्लिक्स की तरफ से किसी भी प्रतियोगी के निष्कासन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एपिसोड आने के बाद ही सच का खुलासा होगा और इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा। बता दें, 'लॉकअप 2' का प्रीमियर 27 जून से नेटफ्लिक्स पर हुआ है। इस बार रितेश देशमुख और फराह खान कड़क जेलर बनकर कैदियों की बागडोर संभाल रहे हैं। हाल ही में कंगना रनौत भी आईं, जो इसके पहले सीजन की होस्ट रही हैं।

Advertisement