LOADING...
अली फजल और ऋचा चड्‌ढा की बड़े पर्दे पर बनेगी जोड़ी, जानिए कब आएगी फिल्म
अली फजल और ऋचा चड्‌ढा की फिल्म पर आया अपडेट

अली फजल और ऋचा चड्‌ढा की बड़े पर्दे पर बनेगी जोड़ी, जानिए कब आएगी फिल्म

Jul 06, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक, अली फजल और ऋचा चड्‌ढा ऑनस्क्रीन जोड़ी बनने के लिए तैयार हैं। सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक कॉमेडी फिल्म में दोनों को पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा। यूं तो अली और ऋचा ने 'फुकरे' (2013) में काम किया था, लेकिन इसमें अभिनेत्री खलनायिका के किरदार में थीं। फिलहाल उनकी आगामी फिल्म हास्य, भावनाओं और सामाजिक टिप्पणी से भरपूर जिंदगी की झलक पेश करेगी।

परियोजना

अगले साल सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निर्माताओं की ओर से फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। निर्देशक शशि वर्मा होंगे, जिन्हें 'AK47' और 'मुर्गा ट्रॉफी' जैसी फिल्मों के लेखन और निर्देशन के लिए जाना जाता है। वह खुद भी अभिनेता हैं और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' (2020), 'कटहल' (2023) जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग 2026 के उत्तरार्ध में शुरू होने वाली है। इसे अप्रैल, 2027 में रिलीज करने की योजना है।

उत्साह

ऋचा के साथ काम करने पर अली ने जताई खुशी

परियोजना पर बात करते हुए अली ने कहा, "मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि बेहतरीन कॉमेडी फिल्में ईमानदार किरदारों और विश्वसनीय परिस्थितियों से ही बनती हैं। जैसे ही मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे पता चल गया कि इसमें कुछ खास है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि हम साथ मिलकर क्या कमाल करेंगे।" फिलहाल, अभिनेता 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Advertisement