LOADING...
रणवीर सिंह को इन फिल्मों ने बनाया बॉक्स ऑफिस का 'धुरंधर', निर्माता भी हुए थे मालामाल
रणवीर सिंह की इन फिल्मों ने बंपर कमाई की

रणवीर सिंह को इन फिल्मों ने बनाया बॉक्स ऑफिस का 'धुरंधर', निर्माता भी हुए थे मालामाल

Jul 06, 2026
11:06 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 6 जुलाई, 2026 को 41 साल के पूरे हो चुके हैं। यह साल उनके लिए काफी सफलताओं और शोहरत से भरा रहा, जिसका कारण उनकी फिल्म 'धुरंधर' है। यूं तो अपने अभिनय करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई भी की और निर्माताओं को मालामाल बनाया। चलिए रणवीर की सबसे कमाऊ 5 फिल्मों पर डालते हैं एक नजर।

#1 & #2

'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज'

दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने रणवीर की किस्मत को बदलने का काम किया है। दुनियाभर में करीब 1,350 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करते हुए इसने अभिनेता को खूब तारीफ दिलाई। इसमें उन्होंने भारतीय जासूस 'हमजा अली मदारी' का किरदार निभाया। मार्च, 2026 में इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' आया और इसने दुनियाभर में लगभग 1,813 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म में रणवीर ने दमदार प्रदर्शन किया। उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आए।

#3 & #4

'पद्मावत' और 'सिंबा'

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में 'अलाउद्दीन खिलजी' का किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका यह किरदार आधुनिक हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार खलनायकों में से एक है। फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 585 करोड़ रुपये कमाए और अब अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' से रणवीर ने कॉप यूनिवर्स में कदम रखा। वैश्वित स्तर पर 400 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन और भावनात्मक ड्रामा से भरपूर है।

Advertisement

#5 & #6

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'बाजीराव मस्तानी'

आलिया भट्‌ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में, रणवीर ने एक बिंदास 'लवर बॉय' बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और भावनात्मक संवेदनशीलता देखने लायक रही। फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 355 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रणवीर की सबसे कमाऊ फिल्मों में 'बाजीराव मस्तानी' भी शामिल है, जिसने विश्व स्तर पर लगभग 356 करोड़ रुपये कमाए। इसमें 'पेशवा बाजीराव' की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाकर उन्होंने खूब तारीफ हासिल की थी।

Advertisement