आलिया भट्ट पर सुनील पाल का तंज- जहां-जहां है आलिया, वहां-वहां है गालियां
क्या है खबर?
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें समय के लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन में शामिल होने के लिए बड़ा प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने गाली-गलौज की वजह से ये प्रस्ताव ठुकरा दिया। जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें याद दिलाया कि सीजन के पहले एपिसोड में आईं आलिया भट्ट ने भी तो गाली नहीं दी थी तो सुनील ने आलिया पर भी तीखा तंज कस दिया।
खुलासा
समय ने दिया था 25 लाख का प्रस्ताव
मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनील ने दावा किया कि उन्हें इस शो में हिस्सा लेने के लिए एक मोटी रकम का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वो गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। सुनील बोले, "उसने जब बात की तो 25 लाख रुपये देने की पेशकश की, लेकिन मैंने साफ कह दिया कि 'मैं गाली नहीं दूंगा।' इस पर समय बोले, म्आप मत देना, लेकिन हम सब तो देंगे।"
तंज
आलिया पर यूं कसा तंज
बातचीत के दौरान जब वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने सुनील को टोकते हुए कहा कि शो के नए सीजन की पहली मेहमान बनीं अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने भी तो शो में कोई गाली-गलौज नहीं की थी। इस कमेंट पर तंज कसते हुए सुनील ने आलिया पर चुटकी ली और कविताई अंदाज में बोले, "जहां-जहां है आलिया, वहां-वहां है गालियां बजा दो तालियां, वरना सपने में आएगा विजय माल्या।
ट्विटर पोस्ट
सुनील पाल ने ली आलिया भट्ट की फिरकी
सुनील पाल ने आलिया भट्ट को धो डाला..
— Singh'am (@iamar24x7) July 3, 2026
"जहाँ-जहाँ आलिया हैं, वहाँ-वहाँ गालियाँ हैं" pic.twitter.com/PL9dtD8iwi
विवादित शो
सुनील के बयान से शो के कंटेंट पर फिर छिड़ी बहस
सुनील पाल के इस बयान ने सोशल मीडिया पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। ये शो अपने बोल्ड और गाली-गलौज वाली भाषा के इस्तेमाल के कारण अक्सर विवादों और चर्चाओं के केंद्र में रहा है 20 जून को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर 'सीजन 2' का पहला एपिसोड स्ट्रीम हुआ था। अपनी फिल्म 'अल्फा' के प्रचार के लिए आलिया और शरवरी इस पहले एपिसोड में बतौर मेहमान शामिल हुई थीं।
विवाद
कब शुरू हुआ था समय-सुनील का विवाद?
सुनील और समय का विवाद 'इंडियाज गॉट लेटेंट 1' में माता-पिता पर हुई अश्लील टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। इस विवाद के कारण देशभर में विरोध प्रदर्शन और FIR तक दर्ज हुई थीं, जिसके बाद सुनील ने समय को 'आतंकवादी' कह दिया था। हालांकि, बाद में जब ये दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4' में एक साथ नजर आए, तब भी इनके बीच तंज कसने और एक-दूसरे का मजाक उड़ाने का सिलसिला जारी रहा।
एपिसोड
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का अगला एपिसोड कब आएगा?
शो को दूसरा एपिसोड 4 जुलाई को आएगा। आने वाले एपिसोड में कॉमेडियन्स का एक पूरा पैनल नजर आने वाला है, हालांकि इस पैनल में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे, उनके नामों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। इस शो में लोग अपना छिपा हुआ और अजीब हुनर दिखाने आते हैं। जैसे कोई अजीब आवाजें निकालता है तो कोई अनोखी हरकतें करता है, वहीं कोई सिर्फ अपनी बातों से जजों को हंसाने की कोशिश करता है।