LOADING...
राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में संजय दत्त का कैमियो, मिलेगा एक और तोहफा
'प्रीतम एंड पेड्रो' में संजय दत्त ने किया कैमियो

राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में संजय दत्त का कैमियो, मिलेगा एक और तोहफा

Jul 03, 2026
11:19 am

क्या है खबर?

राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसके जरिए निर्देशक ने अपने बेटे, वीर हिरानी को लॉन्च किया है। उनके साथ अरशद वारसी मुख्य किरदार में हैं। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च पर, अरशद ने गलती से संजय दत्त के कैमियो का खुलासा करके हलचल मचा दी थी। आखिरकार अब इस रहस्य से पर्दा उठा गया है, जो दर्शकों को चौंकाने का काम करेगा।

पुर्नमिलन

'प्रीतम एंड पेड्रो' में 'मुन्नाभाई MBBS' की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, पता चला है कि सीरीज के एक दृश्य में दत्त दिखाई देते हैं, जो काफी मजेदार है। इस तरह यह सीरीज हिरानी और दत्त के लगभग 11 साल से ज्यादा समय के पुर्नमिलन का प्रतीक बन गई है। दोनों ने मिलकर 'मुन्नाभाई MBBS' (2003) और 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006) में काम किया था। इसके बाद, आमिर खान अभिनीत फिल्म 'पीके' (2014) में दत्त ने कैमियो किया था। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहीं।

तोहफा

सीरीज में एक और कैमियो ने मचाई हलचल

रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने सीरीज में एक और विशेष भूमिका को गुप्त रखा था, जो पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की है। उन्होंने छोटी सी, लेकिन हंसी पैदा करने वाली भूमिका निभाई है। यही नहीं, सीरीज के जरिए अरशद और हिरानी भी करीब 20 साल बाद साथ आए हैं, जिन्होंने 'लगे रहो मुन्नाभाई' में साथ काम किया था। बता दें, 'प्रीतम एंड पेड्रो' में विक्रांत मैसी ने नकारात्मक किरदार निभाया है। मोना सिंह भी सीरीज का हिस्सा हैं।

Advertisement