NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुनील ग्रोवर का छलका दर्द, बोले- हार्ट अटैक के बाद सोचा नहीं था वापसी कर पाऊंगा
    अगली खबर
    सुनील ग्रोवर का छलका दर्द, बोले- हार्ट अटैक के बाद सोचा नहीं था वापसी कर पाऊंगा
    हार्ट अटैक के बाद सुनील ग्रोवर को सताने लगा था डर

    सुनील ग्रोवर का छलका दर्द, बोले- हार्ट अटैक के बाद सोचा नहीं था वापसी कर पाऊंगा

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 28, 2023
    12:39 pm

    क्या है खबर?

    कॉमेडियन सुनील ग्रोवर यूं तो अक्सर अपनी कॉमेडी के चलते सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए।

    उन्होंने कहा कि जब उन्हें हार्ट अटैक आया तो वह बुरी तरह घबरा गए थे। उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। फिर 2 महीने आराम करने के बाद सुनील काम पर लौट आए थे।

    हाल ही में उन्होंने बताया कि उन दिनों उनके दिल पर डर किस कदर हावी हो गया था

    खुलासा

    सुनील ने यूं दी खुद को दिलासा

    सुनील ने ईटाइम्स से कहा, "मैं पहले ही कोरोना से जूझ रहा था। ऊपर से हार्ट अटैक आ गया। आपको इसका सामना करना पड़ता है और जीवन में आगे बढ़ना पड़ता है। आपका दिमाग इतने सारे अलग-अलग विचारों से घिर जाता है। वो 1-2 महीने मेरे लिए मानसिक रूप से कठिन थे, लेकिन अब मैं अंत मैं महसूस करता हूं कि सबकुछ ठीक है।"

    उस समय सुनील सोचने लगे थे कि वह शायद इससे उबर नहीं पाएंगे।

    कक

    "खुद से पूछने लगा था सवाल"

    45 साल के सुनील ने आगे कहा, "ऐसे समय में आप खुद से ही सवाल पूछते हैं, क्या ये कभी ठीक होगा? क्या मैं कभी दोबारा वापसी कर पाऊंगा या नहीं? लेकिन सौभाग्य से सबकुछ ठीक हो गया। कभी-कभार आप सोचते हैं कि अगर कुछ समय बाद ऐसा होता तो क्या होता। जो भी होता है, वो किसी कारण से ही होता है।"

    उन्होंने कहा, "अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं और अपने काम का आनंद ले रहा हूं।"

    दर्द

    सुनील की हुई 4 बाईपास सर्जरी

    सुनील हार्ट अटैक के बाद 4 बाईपास सर्जरी से गुजरे। मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनका इलाज हुआ और सर्जरी के 7 दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

    भर्ती के समय वह कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। सुनील ने हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के 2 महीने बाद दोबारा काम शुरू कर दिया था।

    डॉक्टर ने बताया था, "उनके हार्ट में ब्लॉकेज थे। किस्मत से हार्ट मसल्स में कोई नुकसान नहीं हुआ था, इसलिए बाईपास सर्जरी की गई थी।"

    प्रोजेक्ट्स

    इन दिनों कहां व्यस्त हैं सुनील?

    सुनील छोटे पर्दे से दूर इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हैं।

    वह जल्द ही अपनी नई सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। इसमें सुनील के साथ सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली जैसे कलाकार भी होंगे। यह 31 मार्च को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है।

    इसके अलावा सुनील को शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'जवान' में भी देखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील ग्रोवर
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    सुनील ग्रोवर

    'द कपिल शर्मा' में साथ देखने को मिलेगी कपिल और 'गुत्थी' की जोड़ी! जानें कब बॉलीवुड समाचार
    'द कपिल शर्मा' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी की वापसी होगी या नहीं, सुनील ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    क्या कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान? अभिनेता का यह बयान कर रहा साफ इशारा बॉलीवुड समाचार
    'भारत' की शानदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान की 14वीं फिल्म बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड के इन सितारों ने सुंदर दिखने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा? राजकुमार राव
    राजकुमार राव ने सोनम कपूर को बताया दयालु, नेपोटिज्म पर वायरल वीडियो को बताया गलत   राजकुमार राव
    सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में करीना कपूर नहीं, पूजा हेगड़े आएंगी नजर  सलमान खान
    एमएम कीरवानी ने बताया, हिंदी गानों से क्यों बना ली दूरी एमएम कीरवानी

    टीवी जगत की खबरें

    शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री टीवी शो
    'द कपिल शर्मा शो' की शोभा बढ़ाएंगे मुंबई के डब्बावाले, कपिल ने साझा की तस्वीर कपिल शर्मा
    बिग बॉस 16: एकसाथ दो सदस्य होंगे घर से बाहर, साजिद और श्रीजिता पर गिरेगी गाज! बिग बॉस 16
    अबीर गोधवानी की हुई शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंट्री टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025