NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जब सुनील शेट्टी के साथ कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम, जानिए दिलचस्प किस्से
    मनोरंजन

    जब सुनील शेट्टी के साथ कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम, जानिए दिलचस्प किस्से

    जब सुनील शेट्टी के साथ कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम, जानिए दिलचस्प किस्से
    लेखन भावना साहनी
    Aug 11, 2020, 02:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जब सुनील शेट्टी के साथ कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम, जानिए दिलचस्प किस्से

    बॉलीवुड के 'अन्ना' कहे जाने वाले सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्में की हैं। वह उन अभिनेताओं में से हैं जो किसी भी तरह की भूमिका में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सुनील अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 अगस्त, 1961 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

    सुनील शेट्टी के साथ कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम

    कम ही लोग जानते हैं कि सुनील शेट्टी अगर अभिनेता नहीं होते तो वह क्रिकेटर होते। शुरुआत में वह क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाना चाहते थे, लेकिन बाद में वह बॉलीवुड का हिस्सा बन गए। सुनील ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बलवान' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में न्यूकमर होने के कारण इंडस्ट्री की कोई अभिनेत्री उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी। फिर अदाकारा दिव्या भारती फिल्म के लिए राजी हो गईं।

    सुनील शेट्टी की लव स्टोरी

    सुनील शेट्टी और माना को आज बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से कहा जाता है। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी है। इनकी पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई। जहां माना को देखते ही सुनील उन्हें दिल दे बैठे थे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से माना से बातचीत शुरु की और जल्द ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। करीब नौ साल तक रिश्ते में रहने के बाद इन्होंने 1991 में शादी कर ली।

    सुनील शेट्टी पर फिदा थीं सोनाली बेंद्रे

    एक वक्त ऐसा था जब सुनील शेट्टी का नाम इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में लिया जाने लगा था। इसी दौरान उनका नाम सोनाली बेंद्रे के साथ जुड़ने लगा। ये दोनों 'टक्कर', 'सपूत' और 'कहर' जैसी फिल्मों में साथ दिखे थे। इसी का साथ सोनाली को सुनील से प्यार होने लगा, लेकिन वह पहले ही शादीशुदा थे। ऐसे में उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। हालांकि, सोनाली कई इंटरव्यूज में सुनील की तारीफें कर चुकी हैं।

    ब्लैक बेल्ट है सुनील शेट्टी

    सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में एक्शन स्टार के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने 'गोपी किशन', 'शास्त्र', 'सपूत' और 'रक्षक' जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन्स से 90 के दशकों को हैरान कर दिया था। लोग उनके अभिनय के साथ एक्शन के भी दिवाने थे। कम ही लोग जानते हैं कि सुनील शेट्टी एक मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्हें हमेशा से ही मार्शल आर्ट सीखने का शौक था। उन्होंने किक बॉक्सिंग और कराटे में ब्लैक ब्लेट भी हासिल की है।

    सफल बिजनेसमैन भी हैं सुनील शेट्टी

    सुनील शेट्टी आज कम ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह साल 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार करते हैं। दरअसल, इसकी वजह है कि सुनील देश के कई कोनों में क्लब, बार, रेस्टोरेंट्स और होटल चला रहे हैं। इन सबके अलावा उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट भी हैं। जबकि रिपोर्टस के अनुसार वह एक बुटिक भी चलाते हैं। इन्हीं जगहों से सुनील को सालभर में अच्छी-खासी कमाई होती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनाली बेंद्रे

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला टी-20 विश्व कप
    विनोद कांबली का विवादों से रहा है पुराना नाता, इन आपराधिक मामलों में आ चुका नाम विनोद कांबली
    PSL: प्रदर्शनी मैच के दौरान स्टेडियम के पास धमाका, बाबर आजम सहित प्रमुख खिलाड़ी थे मौजूद  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  उस्मान खवाजा

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    सोनाली बेंद्रे

    महिमा चौधरी से सोनाली बेंद्रे तक, इन अभिनेत्रियों ने कैंसर को दी मात सेलिब्रिटी गॉसिप
    सुष्मिता से रवीना टंडन तक: 90 के दशक की इन अभिनेत्रियों ने OTT पर की वापसी सेलिब्रिटी गॉसिप
    न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड समाचार
    जल्द शुरू होगा 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5', सोनाली और मौनी कर सकती हैं जज टेलीविजन मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023