Page Loader
सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के जन्मदिन पर साझा कीं बचपन की तस्वीरें, लिखा भावुक नोट 
सुनील शेट्टी ने खोला पुरानी यादों का पिटारा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के जन्मदिन पर साझा कीं बचपन की तस्वीरें, लिखा भावुक नोट 

Nov 05, 2024
12:35 pm

क्या है खबर?

आज यानी 5 नवंबर को अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने पुरानी यादों का पिटारा खोला है। सुनील ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बेटी अथिया की बचपन की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए एक भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है, जिसे प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।

नोट

मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं- सुनील

इन तस्वीरों में छोटी अथिया बेहद प्यारी लग रही हैं। पहली तीन तस्वीरों में अथिया एक बच्ची के रूप में दिखाई दे रही हैं, वहीं आखिरी तस्वीर में सुनील अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। सुनील ने इसके कैप्शन में लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे हिस्से को जन्मदिन की शुभकामनाएं... मेरे हमेशा के पसंदीदा इंसान... मेरी सबसे अच्छी दोस्त... मेरा भरोसा और मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें