Loading...
'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, बताया कब होगी शुरू
सुनील शेट्टी ने 'आवारा पागल दीवाना 2' पर अपडेट दिया

'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, बताया कब होगी शुरू

Nov 11, 2026
11:51 am

क्या है खबर?

सुनील शेट्‌टी ने अपनी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल पर अपडेट दिया है। 2002 में रिलीज हुई इस कॉमेडी-ड्रामा में अक्षय कुमार, आफताब शिवदासानी और परेश रावल भी थे। इसमें सुनील ने चर्चित 'येडा अन्ना' का किरदार निभाया था। एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने फिल्म के सीक्वल पर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि सीक्वल जल्द ही फ्लाेर पर आएगा। इस खबर से बेशक फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

संकेत

सुनील ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सीक्वल पर दिया था संकेत

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में, सुनील ने पुष्टि की कि 'आवारा पागल दीवाना' का सीक्वल बन रहा है।

उन्होंने कहा, "सीक्वल पक्का बन रहा है। मुझे लगता है कि अगले साल की शुरुआत में पक्का।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका मतलब है कि फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आएगी, तो उन्होंने कहा, "हां हां।"

इससे पहले, अभिनेता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सीक्वल पर हिंट दिया था। तब उन्होंने डिटेल्स नहीं बताई थीं।

आगामी परियोजनाएं

इन फिल्मों में नजर आएंगे सुनील

उन्होंने बताया कि 'आवारा पागल दीवाना 2' के अलावा भी उनके पास कुछ परियोजनाएं हैं, जिनका वह बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

सुनील ने कहा, "मेरे पास 'हिटमैन' और 'सबसे बड़ा रुपैया' नाम की एक और फिल्म है। और (दूसरी) फिल्में जो सच में रोमांचक हैं और मैं उनका इंतजार कर रहा हूं। (उनकी) अलग स्क्रिप्ट और बहुत अलग कहानियां हैं।"

बता दें, अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया था।

ADVERTISEMENT