'लॉक अप 2' के सूफी मोतीवाला ने सुनाया रोंगटे खड़े कर देने वाला अतीत का किस्सा
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला, जो हाल ही में 'लॉक अप 2' से बाहर हुए हैं, उन्होंने अपने पुराने दिनों की कुछ दर्दनाक बातें बताई हैं।
सूफी ने बताया कि उनके एक पुराने रूममेट ने उस पर हमला किया था। इस घटना से वह इतना घबरा गया कि उसने करीब 12 घंटे तक खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था।
जब उन्होंने मदद के लिए किसी से बात की, तो उसे सहारा मिलने के बजाय उल्टी-सीधी बातें और अपशब्द ही सुनने को मिले।
सूफी ने सुनाई दर्दनाक कहानी
सूफी ने अपनी दादी को खोने के दुख के बारे में भी बात की। उन्होंने भावुक होकर बताया कि दादी की मौत से ठीक पहले वह उनका आखिरी फोन नहीं उठा पाया था।
इतना ही नहीं, उसे उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होने की इजाजत नहीं मिली थी। दादी उसके लिए 50 हजार रुपये छोड़ गई थीं, जिनकी मदद से उसने अपना कंटेंट क्रिएशन का काम शुरू किया।
उन्होंने कॉलेज के दिनों में दोस्त बनाने की मुश्किलों को भी स्वीकार किया। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में उन्हें अपने कुछ लड़के दोस्तों से प्यार हो गया था, जिसके चलते वे उससे दूर रहने लगे।
इन्हीं सब अनुभवों की वजह से उन्हें अब लोगों पर भरोसा करने में मुश्किल होती है।