'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की नई फिल्म 'चरक' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज
क्या है खबर?
अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन अपनी आगामी फिल्म 'चरक: फेयर ऑफ फेथ' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जो भारत के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और रूढ़िवादिता को दिखाता ही नहीं, बल्कि अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ता है। टीजर के साथ-साथ फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज तारीख का खुलासा भी किया गया है।
टीजर
पुरानी प्रथाओं और नैतिक दुविधाओं को दिखाता 'चरक' का टीजर
'चरक: फेयर ऑफ फेथ' के टीजर की अवधि सिर्फ 52 सेकंड है, लेकिन इसमें पुरानी प्रथाओं और नैतिक दुविधाओं की परेशान करने वाली झलक दिखाई गई है। ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति भी है, तो मनोकामना को पूर्ण करने के लिए छल, कपट और गलत विश्वास की धाराणाएं भी हैं। कुल मिलाकर छोटा-सा टीजर फिल्म देखने के लिए फैंस को उत्साहित कर सकता है। शीलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 मार्च, 2026 को रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'चरक' का टीजर
'THE KERALA STORY' DIRECTOR SUDIPTO SEN TURNS PRODUCER WITH 'CHARAK': TEASER OUT NOW – 6 MARCH 2026 RELEASE... #SudiptoSen – the National Award-winning director of #TheKeralaStory – has unveiled the teaser of #Charak: Fair Of Faith.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 16, 2026
⭐️ #CharakTeaser 🔗: https://t.co/w3ovj21o8Q…