NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी 
    अजय देवगन की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी

    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 02, 2023
    06:30 am

    क्या है खबर?

    अजय देवगन बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में शुमार हैं। अजय ने 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    1990 के दशक में अपने स्टाइल और रोमांस के लिए पहचाने जाने वाले अजय अब बॉलीवुड के 'सिंघम' बन चुके हैं। इससे उनके हुनर की विविधता का पता चलता है।

    आज अजय अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए नजर डालते हैं अजय की ऐसी लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी पर, जिनमें उनके अभिनय की विविधता झलकती है।

    #1

    गंगाजल

    2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। निर्देशक प्रकाश झा की इस फिल्म में बिहार के कठफोड़वा कांड को मुख्य रूप से दिखाया गया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

    इसके बाद अजय प्रकाश की फिल्म 'अपहरण' में नजर आए। दोनों ही फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं।

    हालांकि, 'गंगाजल' के सीक्वल 'जय गंगाजल' में अजय की जगह प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं।

    #2

    सिंघम

    रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' में मुख्य भूमिका में नजर आने के बाद यह किरदार अजय की पहचान बन गया। यह फिल्म 2011 में आई थी। इसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में आई थी।

    इस फ्रेंचाइजी में अजय एक दमदार पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए। 'सिंघम' अमेजन प्राइम वीडियो पर तो 'सिंघम रिटर्न्स' डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है। हाल ही में अजय ने 'सिंघम 3' की शूटिंग शुरू की है।

    #3

    गोलमाल

    यह अजय का हुनर ही है कि जिस सहजता से उन्होंने क्राइम थ्रिलर फिल्मों को अपने कंधे पर उठाया, उतना ही सफल वह दर्शकों को हंसाने में हुए।

    'गोलमाल सीरीज' में गोपाल के उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज की अब तक 4 फिल्में आ चुकी हैं और प्रशंसकों को इसकी पांचवी किश्त का इंतजार है।

    इस सीरीज में अजय, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े को खासा पसंद किया गया।

    #4

    दृश्यम

    पिछले साल अजय और तब्बू 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में रहे थे। यह 2015 की लोकप्रिय फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है।

    'दृश्यम' अजय के किरदार विजय सलगांवकर की चालाकियों की वजह से यादगार है।

    फिल्म में तब्बू एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आई थीं, जिनके हाथ से अजय का किरदार बार-बार बच निकलता है। पर्दे पर दोनों की भिड़ंत दिलचस्प लगती है।

    'दृश्यम' डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है। 'दृश्यम 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #5

    भोला

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' हाल ही में रिलीज हुई है। इसका निर्देशन भी खुद अजय ने किया है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय और तब्बू साथ में नजर आए हैं।

    'भोला' एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। अजय पुष्टि कर चुके हैं कि वह इस फिल्म का यूनिवर्स बनाएंगे। 'भोला' के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है, जिसमें अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    अजय देवगन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में  टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग  श्रद्धा कपूर
    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन

    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता अक्षय कुमार
    फिर दिखेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, नीरज पांडे की फिल्म में दिखेंगे साथ तब्बू
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज  तब्बू
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर बोलीं- 'पू' एक बेहतरीन किरदार था, फिर से नहीं बनाना चाहिए करीना कपूर
    करीना ने दी उर्फी जावेद की हिम्मत की दाद, बोलीं- इसी का नाम तो फैशन है उर्फी जावेद
    'तू झूठी...' ने कमाए 200 करोड़, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी किया यह कमाल रणबीर कपूर
    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025