'फौजी' के टीजर पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के परपोते, 'नेताजी' के रोल पर उठाए सवाल
क्या है खबर?
हाल ही में प्रभास की नई फिल्म 'फौजी' का टीजर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेद दी। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस का मजाक उड़ाने के लिए फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नेताजी के परपोते चंद्र कुमार बोस ने भी इस फिल्म के टीजर की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि इतिहास में कल्पना मिलाना एक अपराध है।
प्रतिक्रिया
क्या बोले नेताजी के परपोते?
'फौजी' के टीजर में नेताजी प्रभास के किरदार की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं और उन्हें एक 'साइड करैक्टर' के रूप में दिखाया गया है।
इससे नाराज हो कर चंद्र कुमार ने ट्वीट किया, 'मुझे उम्मीद है कि @hanurpudi और उनकी टीम इस टीजर को हटा देंगे, एक नया टीजर जारी करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। आशा है कि प्रभास भी इसे पढ़ेंगे।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Mixing fiction with history is a crime. I hope @hanurpudi and his team @fauzithemovie / @MythriOfficial pull down this teaser , put out a new one and make sure that history is not distorted. Hope #Prabhas too gets to read this. https://t.co/Bw8cBCsJJ3
— Chandra Kumar Bose (@Chandrakbose) October 26, 2026