'फौजी' के धमाकेदार टीजर ने उड़ाए प्रशंसकों के होश, आजादी का जंग-ए-मैदान और प्रभास की ललकार
क्या है खबर?
प्रभास के प्रशंसकों को उनके 47वें जन्मदिन पर एक खास तोहफा मिला। इस अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म 'फौजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया। 'फाइल नंबर 25' नाम से वीडियो को रिलीज किया गया, जिसमें प्रभास दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लड़ते हुए एक निडर स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस धाकड़ किरदार में उनकी पहली झलक देखकर अभिनेता के प्रशंसकों के होश उड़ गए हैं।
टीजर
प्रभास के खूंखार तेवर और सुभाष चंद्र बोस-हिटलर की एंट्री
फिल्म के टीजर में भारतीय नेता सुभाष चंद्र बोस और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की मुलाकात को दिखाया गया है। इस दौरान वे भारत को ब्रिटिश शासन से आजाद कराने के बारे में बात करते हैं।
टीजर में एक अकेले विद्रोही योद्धा को दिखाया गया है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के दिलों में खौफ पैदा कर देता है। प्रभास अपनी बुलंद आवाज में अंग्रेजों को ताना देते हुए कहते हैं, "अरे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून लूंगी और आजादी भी।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
PRABHAS' 'FAUZI' UNVEILS POWERFUL GLIMPSE *HINDI* – NEW RELEASE DATE ANNOUNCED... On the occasion of #Prabhas' birthday, the makers of #Fauzi have unveiled a powerful new glimpse from the film.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 24, 2026
Set against the backdrop of World War II, the glimpse, titled File No 25, reveals… pic.twitter.com/GcrRKu7IK4
फिल्म
'कल्कि' की झलक भी आई सामने
'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं, जो 2027 में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। ये एक भारतीय पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास एक बार फिर एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के निर्माताओं ने भी एक खास वीडियो साझा किया। इसमें प्रभास को सीक्वल के सेट पर लौटते हुए दिखाया गया है, जिससे इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के अगले अध्याय की एक झलक मिली है।