'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' ने उड़ाई शनाया कपूर की नींद, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी है
क्या है खबर?
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में अभिनेत्री शनाया कपूर का नया अंदाज नजर आने वाला है, जिसको लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। ये एक मर्डर मिस्ट्री वाली वेब सीरीज है, जिसने शनाया की नींद उड़ा दी है। शनाया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए इस फ्रेंचाइजी की कमान संभालने से जुड़ी घबराहट के बारे में बताया। उनके मुताबिक, ये एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे करण जोहर ने उन्हें सौंपा है।
शनाया
उत्साह के साथ-साथ घबराहट महसूस कर रही हैं शनाया
शनाया ने कहा, "ये एक ऐसी जिम्मेदारी है, जिसे हम सभी निभा रहे हैं। ये जिम्मेदारी इसलिए है, क्योंकि करण सर ने हमें उनके प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का मौका दिया। मेरे लिए, ये दबाव से कहीं ज्यादा इस बात का एहसास था कि हम किसी बहुत खास चीज को आगे ले जा रहे हैं। हम इसे अपनी पीढ़ी, यानी 'जेन-Z' की आवाज देकर, अपना बना रहे हैं। बेशक, इसमें उत्साह है, लेकिन मेरे मन में काफी घबराहट भी है।"
बयान
मैं बिल्कुल भी सो नहीं पा रही हूं- शनाया
शनाया ने आगे कहा, "ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें पहली बार ऐसा हो रहा है कि मैं बिल्कुल भी सो नहीं पा रही हूं। मैं उम्मीद लगाए बैठी हूं और सब कुछ अच्छा होने की कामना कर रही हूं, जैसा कि मैं अपने सभी प्रोजेक्ट्स के लिए करती हूं।"
शनाया बताती हैं कि वह शो को लेकर इतनी उत्साहित हैं कि उनके फोन में एक खास ऐप है, जो शो के रिलीज होने तक की उलटी गिनती दिखाता है।