स्टीवन स्पीलबर्ग की 'डिस्क्लोजर डे' का रिकॉर्डतोड़ आगाज, 10 लाख वाली 'ऑब्सेशन' ने कमाए इतने अरब
स्टीवन स्पीलबर्ग एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तरफ लौट आए हैं। उनकी नई फिल्म 'डिस्क्लोजर डे' ने रिलीज के पहले हफ्ते में दुनिया भर में 8 अरब से ज्यादा की कमाई कर ली है।
इसमें से 4 अरब अकेले घरेलू बाजार से आए हैं। यह उनकी किसी कहानी पर बनी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है और पिछले 10 सालों में ये उनकी पहली गर्मियों की हिट भी थी।
फिल्म की कहानी एक टीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरकार के UFO से जुड़े रहस्यों को उजागर करने की कोशिश में है।
इसमें एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर और कोलमैन डोमिंगो जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
कम बजट की फिल्म 'ऑब्सेशन' ने कमाए इतने अरब
NBA फाइनल्स से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, 'डिस्क्लोजर डे' को अच्छी-खासी समीक्षाएं मिली हैं।
इस बीच, हॉरर इंडी फिल्म 'ऑब्सेशन' की रफ्तार जारी रही। इस हफ्ते फिल्म ने एक अरब कमाए और अब इसकी दुनिया भर में कुल कमाई 27 अरब से ज्यादा हो चुका है।
यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि 9 करोड़ से भी कम लागत में बनी इस फिल्म ने इतनी कमाई कर डाली।