
'मनी हाइस्ट' के स्पिनऑफ 'बर्लिन' की स्टारकास्ट की घोषणा, पेड्रो ओलॉन्सो के साथ होगा नया गैंग
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स के चर्चित क्राइम ड्रामा सीरीज 'मनी हाइस्ट' की स्पिनऑफ सीरीज 'बर्लिन' की पिछले साल दिसंबर में घोषणा हुई थी।
दिसंबर में मैड्रिड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्माताओं ने इस स्पिनऑफ सीरीज की घोषणा की थी।
इस शो के प्रशंसकों को 'बर्लिन' की अन्य डीटेल्स का बेसब्री से इंतजार था। अब निर्माताओं ने शो के स्टारकास्ट से पर्दा उठा दिया है।
आपको बताते हैं इस शो में कौन-कौन नजर आएगा।
स्टारकास्ट
नए गैंग में शामिल होंगे ये कलाकार
'बर्लिन' में पेड्रो ओलॉन्सो अपने किरदार ऐंड्रेस फोलोन्सा उर्फ बर्लिन के साथ लौटेंगे। शो में बर्लिन एक शातिर चोर है।
पेड्रो के साथ उनका नया गैंग नजर आएगा। इसमें मिशेल जेनर इलेक्ट्रॉनिक स्पेशलिस्ट कीला के किरदार में नजर आएंगी।
शो में ट्रिस्टान उजोवा बर्लिन के साथ प्रोफेसर के किरदार में नजर आएंगे।
इनके अलावा शो की कास्ट में बेगोना वर्गास, जूलियो पेना फर्नांडिस और जोएल सैनचेज जैसे कलाकार नजर आएंगे।
बयान
बर्लिन को एक नए संसार में रखना दिलचस्प है- निर्माता
इस स्पिनऑफ के बारे में शो की क्रिएटर एस्थर मार्टिनेज और ऐलेक्स पीना ने कहा कि मनी हाइस्ट में बर्लिन ही एक ऐसा दिलचस्प किरदार है जिसपर हम एक नया यूनिवर्स बनाने का सोच सकते थे।
उन्होंने कहा, "हमें बर्लिन को एक नए संसार में एक नए गैंग के साथ एक बिल्कुल अलग मानसिक और भावनात्मक पक्ष के साथ दिखाने का विचार काफी पसंद आया था।"
'बर्लिन' का आठ एपिसोड का पहला सीजन 2023 में रिलीज होगा।
कहानी
ऐसा है 'मनी हाइस्ट' का प्लॉट
'मनी हाइस्ट' के अबतक पांच सीजन आ चुके हैं। यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है।
इस कहानी में दुनिया की सबसे बड़ी डकैती की जाती है। यह एक मास्टरमाइंड प्रोफेसर की कहानी है, जो अपने शातिर दिमाग से रॉयल मिंट ऑफ स्पेन (बैंक ऑफ स्पेन) को लूटने की योजना को अंजाम देता है।
प्रोफेसर अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों की एक टीम बनाता है और छह महीने इन्हें ट्रेनिंग देता है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
प्रीक्वल 'बर्लिन' के अलावा नेटफ्लिक्स ने 'मनी हाइस्ट' का कोरियन वर्जन 'मनी हाइस्ट: कोरिया' भी बनाया था। इस वर्जन को क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बावजूद इसे दर्शकों ने पसंद किया और अब इसका दूसरा सीजन भी बनाया जा रहा है।
पोल