NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'स्क्विड गेम 3' में नजर आ सकते हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो, निर्देशक ने किया इशारा
    अगली खबर
    'स्क्विड गेम 3' में नजर आ सकते हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो, निर्देशक ने किया इशारा
    'स्क्विड गेम 3' में नजर आ सकते हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो

    'स्क्विड गेम 3' में नजर आ सकते हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो, निर्देशक ने किया इशारा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 17, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का ऐलान होने के बाद से ही प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

    इस चर्चित कोरियन शो के दुनियाभर में प्रशंसक हैं। आम लोग ही नहीं, फिल्म जगत के जानेमाने सितारे भी इस शो के कायल हैं।

    हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो इस शो को पसंद करते हैं। अब चर्चा है कि वह खुद शो का हिस्सा हो सकते हैं। निर्देशक हांग डांग ह्यूक ने यह इशारा किया है।

    बयान

    'स्क्विड गेम' के प्रशंसक हैं लियोनार्डो, शो में करेंगे अभिनय?

    शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ह्यूक से पूछा गया कि क्या शो के नए सीजन में कोई हॉलीवुड स्टार नजर आ सकता है।

    निर्देशक ने इसके जवाब में कहा, "स्क्विड गेम 2 की तैयारी कोरिया में हो रही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। तीसरे सीजन में ऐसा हो सकता है। लियोनार्डो डिकैप्रियो इस शो के प्रशंसक हैं। हो सकता है सब ठीक रहा तो वह गेम में शामिल हो सकते हैं।"

    एमी अवॉर्ड

    एमी अवॉर्ड्स में छाया रहा 'स्क्विड गेम'

    हाल ही में हुए 74वें एमी अवॉर्ड्स में यह लोकप्रिय ड्रामा सीरीज छाई रही। शो ने इस समारोह में छह अवॉर्ड जीते।

    इस शो के लिए ली जंग ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार पर कब्जा जमाया। यह उनके करियर का पहला एमी अवॉर्ड है।

    इसके अलावा शो ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, गेस्ट अभिनेत्री, प्रोडक्शन डिजाइन, स्टंट परफॉर्मेंस और स्पेशल एफेक्ट्स के लिए एमी अवॉर्ड जीता।

    कहानी

    दिलचस्प है स्क्विड गेम की कहानी

    'स्क्विड गेम' कुछ ऐसे लोगों की कहानी है जो जिंदगी में खुद को हारा हुआ महसूस करते हैं। इन सबको एक दिन एक प्रतियोगिता के लिए बुलाया जाता है। जीतने वाले को एक बड़ी रकम दी जाएगी।

    सभी को एक अनजान टापू पर बचपन में खेले गए कुछ खेल खेलने होते हैं। विजेता घोषित होने तक सभी को बंधक बनाकर रखा जाता है और हार रहे प्रतियोगियों को जान से हाथ धोना पड़ता है।

    स्क्विड गेम 2

    2024 में रिलीज होगा 'स्क्विड गेम 2'

    इस साल जून में निर्माताओं ने 'स्क्विड गेम 2' का ऐलान किया था। नए सीजन की शूटिंग 2023 में शुरू होगी और इसे 2024 में रिलीज किया जाएगा।

    नए सीजन की कहानी में 'जीन हन' फिर से दिखाई देंगे। 'द फ्रंट मैन' भी इस कहानी का हिस्सा होंगे। इसके अलावा दर्शकों को 'यंग ही' के बॉयफ्रेंड से भी मिलाया जाएगा।

    नेटफ्लिक्स ने 10 सेकेंड के एक टीजर के साथ 'स्क्विड गेम 2' का ऐलान किया था।

    ट्विटर पोस्ट

    जल्द आएगा 'स्क्विड गेम 2'

    Red light… GREENLIGHT!

    Squid Game is officially coming back for Season 2! pic.twitter.com/4usO2Zld39

    — Netflix (@netflix) June 12, 2022
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    स्क्विड गेम
    वेब सीरीज

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    हॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध ऑस्कर पुरस्कार
    सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब सेलिब्रिटी गॉसिप
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम हॉलीवुड फिल्में
    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत दीपिका पादुकोण

    स्क्विड गेम

    जल्द आएगा सुपरहिट कोरियाई वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन हॉलीवुड समाचार
    'स्क्विड गेम' के भारतीय संस्करण का हिस्सा बनना चाहती हैं सनी लियोनी नेटफ्लिक्स
    क्या 2024 से पहले रिलीज नहीं होगा 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन? हॉलीवुड समाचार
    'स्क्विड गेम 2' का हुआ ऐलान, कहानी में वापस आएंगे ये किरदार नेटफ्लिक्स

    वेब सीरीज

    'पंचायत 2' से 'देसी क्रश' बनने वाली सानविका कौन हैं? अमेजन प्राइम वीडियो
    वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन की भी तैयारी, निर्देशक ने की पुष्टि लेटेस्ट वेब सीरीज
    #NewsBytesExclusive: 'क्राइम पेट्रोल' के कुलदीप सरीन अब 'दिल्ली क्राइम 2' में पहनेंगे खाकी वर्दी #NewsBytesExclusive
    नेटफ्लिक्स पर आएगा असल जिंदगी का 'स्क्विड गेम', मिलेंगे 35 करोड़ रुपये; ऐसे लें हिस्सा नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025