IMAX में शूट होने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बनी 'वाराणसी, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच होगी आर-पार की जंग
एसएस राजमौली की अगली बड़ी फिल्म 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में महेश बाबू एक साहसी पुरातात्विक और खोजकर्ता 'रुद्रा' के किरदार में नजर आएंगे, वहीं प्रियंका चोपड़ा एक इतिहासकार और बेहतरीन निशानेबाज की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे दुर्लभ और रहस्यमयी पुरावशेष को ढूंढने के उनके मिशन पर आधारित है, जो वाराणसी शहर को एक उल्कापिंड से होने वाली भारी तबाही से बचा सकता है।
'वाराणसी' बनी पहली गैर-अंग्रेजी IMAX-शॉट फिल्म
ये रोमांचक सफर सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहेगा। फिल्म की कहानी अफ्रीका, अंटार्कटिका, यूरोप और प्राचीन रोम तक पहुंचेगी, और फिर वापस वाराणसी लौटेगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ नाम के एक तकनीकी जीनियस खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। इतना ही नहीं, 'वाराणसी' पूरी तरह से IMAX में शूट होने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बनकर इतिहास रच रही है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो चुकी है और श्रुति हासन भी इसका अहम हिस्सा हैं।