NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गोल्डन ग्लोब्स 2023 में शिरकत करेंगे एसएस राजामौली, रामचरण और जूनियर NTR
    अगली खबर
    गोल्डन ग्लोब्स 2023 में शिरकत करेंगे एसएस राजामौली, रामचरण और जूनियर NTR
    गोल्डन ग्लोब्स में शामिल होंगे RRR के कलाकार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rrrmovie)

    गोल्डन ग्लोब्स 2023 में शिरकत करेंगे एसएस राजामौली, रामचरण और जूनियर NTR

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 31, 2022
    06:45 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों एसएस राजामौली की दुनियाभर में धूम है। अभिनेता रामचरण और जूनियर NTR की दुनियाभर में दीवानगी है। वजह है उनकी बहुचर्चित फिल्म 'RRR'।

    फिल्म कई अंतराष्ट्रीय सम्मान पा चुकी है और दुनियाभर के कई मशहूर हस्तियां भी फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं।

    फिल्म को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में दो श्रेणियों में नामांकन मिला है।

    अब खबर आई है कि लॉस एंजेलिस में होने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में राजामौली और दोनों अभिनेता खुद शामिल होंगे।

    खबर

    गोल्डन ग्लोब्स में नामांकित हुई है RRR

    गोल्डन ग्लोब्स में 'RRR' को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म और बेस्ट म्यूजिक के लिए नॉमिनेट किया गया है।

    10 जनवरी को लॉस एंजेलिस में होने वाले पुरस्कार समारोह में राजामौली, जूनियर NTR, रामचरण और संगीतकार एमएम कीरावानी खुद शिरकत करेंगे।

    बियॉन्ड फेस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह भी जानकारी दी गई है कि 9 जनवरी को लॉस एंजेलिस के चाइनीज थिएटर में फिल्म दिखाई जाएगी।

    इससे पहले अक्टूबर में भी यहां फिल्म दिखाई गई थी।

    ट्विटर पोस्ट

    गोल्डन ग्लोब्स में शामिल होंगे RRR के दिग्गज

    It's official! We are going back to the @ChineseTheatres @IMAX for the biggest ever @RRRMovie #encoRRRe on Jan 9.
    For the FIRST TIME EVER in the US, S.S. Rajamouli, Jr NTR, Ram Charan, and composer M.M. Keeravaani join IN-PERSON.
    Tix on sale @am_cinematheque.com Jan 4 at noon. pic.twitter.com/zs5LaTKfmk

    — Beyond Fest (@BeyondFest) December 30, 2022

    ऑस्कर

    ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट हुआ फिल्म का गाना

    फिल्म के गाने 'नाटु-नाटु' को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

    'नाटु-नाटु' मूल रूप से तेलुगु गाना है जिसका हिंदी संस्करण 'नाचो-नाचो' भी जारी हो चुका है।

    गाने का संगीत एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है। इसे राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने गाया है।

    गाने की कोरियोग्राफी प्रेम रक्षित ने की है।

    इस गाने को 'म्यूजिक(ऑरिजिनल सॉन्ग)' श्रेणी में ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में फिल्म ने रचा इतिहास

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2023 में भी 'RRR' ने इतिहास रचा है। यहां इसे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग (नाटु-नाटु) जैसी पांच श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है।

    राजामौली को फिल्म के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

    'RRR' 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है।

    RRR

    जापान में रजनीकांत की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

    दुनियाभर में ख्याति पा रही यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज हुई थी।

    भारत में यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई थी।

    इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

    'RRR' ने रजनीकांत की 'मुथु' को पीछे छोड़ते हुए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है।

    यह रिकॉर्ड बीते दो दशकों से 'मुथु' के पास था।

    गोल्डन ग्लोब्स

    दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है गोल्डन ग्लोब्स

    गोल्डन ग्लोब ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है।

    इसका आयोजन हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन करता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है।

    मशहूर संगीतकार एआर रहमान गोल्डन ग्लोब जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

    उन्होंने बेस्ट स्कोर श्रेणी में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए यह खिताब जीता था।

    फिल्म '127 आवर्स' के लिए उन्हें दोबारा गोल्डन ग्लोब्स में नॉमिनेशन मिला था, लेकिन वह पुरस्कार जीतने से चूक गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एसएस राजामौली
    RRR फिल्म
    जूनियर एनटीआर
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    एसएस राजामौली

    'बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग' ठंडे बस्ते में गई, बर्बाद हुए 150 करोड़ रुपये- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    हिन्दी सहित कई भाषाओं में 25 मार्च को रिलीज होगी 'RRR' आलिया भट्ट
    एसएस राजामौली की फिल्म में दिखेंगे साउथ स्टार अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    स्टारकास्ट की फीस को छोड़कर 336 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'RRR' RRR फिल्म

    RRR फिल्म

    राजामौली की फिल्म 'RRR' को ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में काम करने को तैयार जूनियर NTR, बताए पसंदीदा निर्देशकों के नाम बॉलीवुड समाचार
    'बजरंगी भाईजान' को पछाड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी 'RRR' आलिया भट्ट
    'RRR' की सफलता से खुश राम चरण ने क्रू मेंबर्स को बांटे सोने के सिक्के बॉलीवुड समाचार

    जूनियर एनटीआर

    जूनियर NTR के फैंस ने दी मीरा चोपड़ा को रेप की धमकी, महिला आयोग पहुंचा मामला बॉलीवुड समाचार
    राम चरण और जूनियर NTR की 'RRR' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान बॉलीवुड समाचार
    साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित कोरोना वायरस
    इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ बन सकती है कियारा आडवाणी की जोड़ी मनोरंजन

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की नामांकन सूची जारी, बेस्ट एक्ट्रेस में लेडी गागा का भी नाम हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025