NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR' से पहले इन भारतीय फिल्मों की हुई है गोल्डन ग्लोब अवॉड्‌र्स में एंट्री
    मनोरंजन

    'RRR' से पहले इन भारतीय फिल्मों की हुई है गोल्डन ग्लोब अवॉड्‌र्स में एंट्री

    'RRR' से पहले इन भारतीय फिल्मों की हुई है गोल्डन ग्लोब अवॉड्‌र्स में एंट्री
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 14, 2022, 10:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'RRR' से पहले इन भारतीय फिल्मों की हुई है गोल्डन ग्लोब अवॉड्‌र्स में एंट्री
    इन पांच भारतीय फिल्मों की हुई गोल्डन ग्लोब अवॉड्‌र्स में एंट्री

    जब से फिल्म 'RRR' को गोल्डन ग्लोब में नॉमिनेशन मिला है, यह चर्चा में है और हो भी क्यों ना, फिल्म को इतना बड़ा तोहफा जो मिला है। यह विदेशों में भी अपनी सफलता का झंडा गाड़ रही है। इसे दो अलग-अलग श्रेणियों के लिए नॉमिनेट किया गया है, जो भारत के लिए गर्व की बात है। आइए आपको 'RRR' से पहले उन पांच भारतीय फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉड्‌र्स में नॉमिनेशन मिल चुका है।

    दो आंखें बारह हाथ

    निर्देशक वी शांताराम की 1957 में आई फिल्म 'दो आंखे बारह हाथ' पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी, जिसने गोल्डन ग्लोब अवॉड्‌र्स में अपनी जगह बनाई थी। इसे बनाने का ख्याल शांताराम को उस सच्ची घटना से आया, जो उन्हें प्रख्यात मराठी लेखक और गीतकार जी. डी. माडगूलकर ने सुनाई थी। 'ए मालिक तेरे बंदे हम' इसी फिल्म का गाना है। फिल्म ने सैमुअल गोल्डविन अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता। यह फिल्म आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    अपुर संसार

    सत्यजीत रे हिंदी सिनेमा के उन महान निर्देशकों में शामिल हैं, जिनकी फिल्मों के उदाहरण आज भी पेश किए जाते हैं। उनकी फिल्म 'अपुर संसार' ने भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। फिल्म एक अनाथ के बारे में है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद लेखक बनना चाहता है। 1961 में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (विदेशी भाषा) की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब्स में नॉमिनेशन मिला था। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    गांधी

    1982 में आई महात्मा गांधी के जीवन पर बनी फिल्म 'गांधी' का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो में किया था। इसे देखने के बाद दुनिया ने महात्मा गांधी को करीब से जाना और समझा। फिल्म को गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मोशन पिक्चर), न्यू स्टार ऑफ द ईयर और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (मोशन पिक्चर) जैसी श्रेणियों के लिए नॉमिनेशन मिला था और इसने सभी श्रेणियों में जीत हासिल की थी। अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म मौजूद है।

    सलाम बॉम्बे

    मीरा नायर 1988 में यह फिल्म लेकर आई थीं। इसमें नाना पाटेकर और रघुवीर यादव भी थे। इसे गोल्डन ग्लोब्स में गैर-अंग्रेजी भाषा की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। देश की आर्थिक राजधानी और सपनों की नगरी कहे जाने वाले शहर मुंबई की एक कड़वी सच्चाई को बयां करने वाली इस फिल्म ने आते ही देश ही नहीं, पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर आप यह फिल्म देख सकते हैं।

    मॉनसून वेडिंग

    इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन भी मीरा नायर ने किया था। 2001 में आई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शेफाली शाह नजर आई थीं। सबरिना धवन ने इसकी कहानी लिखी थी। फिल्म को वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लॉयन अवॉर्ड भी मिला था। इसमें रोमांटिक रिश्तों और शादी में आईं जटिलताओं को दिखाया गया था। मरॅनसून वेडिंग को बेस्ट मोशन पिक्चर (विदेशी भाषा) की श्रेणी में नामांकित किया गया था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मशहूर संगीतकार एआर रहमान गोल्डन ग्लोब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने बेस्ट स्कोर श्रेणी में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए यह खिताब जीता था। फिल्म '127 आवर्स' के लिए उन्हें दोबारा गोल्डन ग्लोब्स में नॉमिनेशन मिला था, लेकिन वह पुरस्कार जीतने से चूक गए।

    गोल्डन ग्लोब को कहा जाता है दूसरा ऑस्कर

    गोल्डन ग्लोब ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसका आयोजन हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन करता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है। पहली बार गोल्डन ग्लोब का आयोजन लॉस ऐंजलिस में 1944 में हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    फिल्म पुरस्कार
    RRR फिल्म

    ताज़ा खबरें

    पुण्यतिथि: लता मंगेशकर ने दान कर दी थी सारी संपत्ति, जानें अनसुनी बातें लता मंगेशकर
    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही बेच चुकी हैं लॉटरी के टिकट, जानें उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें नोरा फतेही
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने फिर बढ़ाया भारत का मान, तीसरी बार बने विजेता ग्रैमी अवार्ड्स
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    ऑस्कर 2023: किस श्रेणी में किसे मिला नामांकन? देखें पूरी लिस्ट ऑस्कर पुरस्कार
    एसएस राजामौली अब हॉलीवुड फिल्म बनाने को तैयार, बोले- भारत में तो मैं तानाशाह हूं एसएस राजामौली
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्‌र्स 2023 में भी चला 'RRR' का जादू, मिले ये दो पुरस्कार एसएस राजामौली
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड: 'RRR' के 'नाटू नाटू..' ने फिर जीता पुरस्कार RRR फिल्म

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: रेस से बाहर हुई 'RRR', शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन RRR फिल्म
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    RRR फिल्म

    RRR: ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म एसएस राजामौली
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह ऑस्कर पुरस्कार
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली
    ऑस्कर के लिए 'RRR' को आधिकारिक एंट्री न चुने जाने से निराश हुए थे राजामौली एसएस राजामौली

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023