LOADING...
एसएस राजामौली ने 'वाराणसी' की रिलीज तारीख पर लगाई मुहर, जारी हुआ नया पोस्टर
'वाराणसी' की रिलीज तारीख आई सामने

एसएस राजामौली ने 'वाराणसी' की रिलीज तारीख पर लगाई मुहर, जारी हुआ नया पोस्टर

Jan 30, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज तारीख पर एसएस राजामौली ने आखिरकार अपनी मुहर लगा दी है। कथित 1300 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर खूब चर्चा बटोर रही थी। हाल ही में, राजामौली ने वाराणसी शहर में, जिसके नाम पर शीर्षक है, फिल्म के होर्डिंग्स भी लगवाए जिसके बाद चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। अब फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज तारीख से पर्दा उठाया गया है।

तारीख

'वाराणसी' के लिए चुनी गई ये रिलीज तारीख

निर्माताओं ने एक्स पर 'वाराणसी' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में आसमान से धरती पर उल्का पिंडों को गिरते हुए दिखाया गया है जिससे ज्वालामुखी जैसी आग की लपटें निकल रही हैं। पोस्टर के साथ बताया गया है कि फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के आधिकारिक शीर्षक का अनावरण नवंबर, 2025 को हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम में किया गया था। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक के किरदार में दिखाई देंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement