NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे
    मनोरंजन

    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे

    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 11, 2023, 11:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे
    इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे

    बॉलीवुड के लिए यह साल खास होने वाला है, क्योंकि 2023 में कई सितारे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। लंबे अंतराल बाद फिल्मों में वापसी करने के लिए कलाकारों ने अपने-अपने किरदार के लिए खूब तैयारी की है। शाहरुख खान से लेकर फरदीन खान जैसे कई कलाकार इस फेहरिस्त में शामिल हैं। अपने पसंदीदा कलाकार को पर्दे पर देखने का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन किस फिल्म से अपनी वापसी कर रहा है।

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब वह फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'जवान' भी है। शाहरुख पांच साल बाद दर्शकों के बीच हाजिर होने वाले हैं। दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है। अब देखना होगा कि शाहरुख पर दर्शक कितना प्यार लुटाते हैं। 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का को भी आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। वह भी शाहरुख की तरह पांच साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। प्रोसित रॉय इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल के अंत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अनुष्का हाल ही में फिल्म 'कला' से बतौर निर्माता जुड़ी थीं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आमिर खान को 2018 में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में देखा गया था, जो फ्लॉप हुई थी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए उन्होंने 2022 में पर्दे पर वापसी की, लेकिन उनका यह कमबैक सुपर फ्लॉप साबित हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी।

    फरदीन खान

    बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिरोज खान के बेटे फरदीन खान भी फिल्मों में अपनी वापसी के लिए तैयार हैं। फरदीन निर्देशक कूकी गुलाटी की फिल्म 'विस्फोट' से पूरे 12 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। संजय गुप्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म की घोषणा 2021 में हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख भी एक अहम भूमिका में हैं। यह इसी साल रिलीज होगी। फरदीन को आखिरी बार 2010 में फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था।

    धर्मेंद्र

    बॉलीवुड के 'हीमैन' यानी धर्मेंद्र 2018 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखे थे। इसके बाद उन्हें 2020 में फिल्म 'शिमला मिर्च' में देखा गया, लेकिन मेहमान भूमिका में। अब आखिरकार सालों बाद धर्मेंद्र पर्दे पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से अपनी धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी भूूमिका रोमांटिक होगी। इसमे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी और जया बच्चन भी है। फिल्म 28 अप्रैल को आने वाली है।

    हेलेन

    अपने जमाने की मशहूर अदाकारा हेलेन को आखिरी बार मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में देखा गया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। वह फिल्म 'डेली बेली' के निर्देशक अभिनय देव की वेब सीरीज 'ब्राउन' से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ करिश्मा कपूर नजर आएंगी। इसकी कहानी महिलाओं पर केंद्रित होगी, जिसमें हेलेन और करिश्मा दोनों दमदार अंदाज में दिखाई देंगी। यह एक रोमांचक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे लेकर हेलेन बेहद उत्साहित हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    अनुष्का शर्मा
    धर्मेंद्र

    ताज़ा खबरें

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जंग में पीछे छूट गया मेटावर्स? मेटावर्स
    'पुष्पा 2': बढ़ा इंतजार, 3 महीने के लिए बंद हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग पुष्पा फिल्म
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' से 'किसी का भाई किसी की जान' तक, अप्रैल में आएंगी ये फिल्में पोन्नियन सेल्वन
    तैलीय त्वचा वाले चेहरे से चिपचिपाहट दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके त्वचा की देखभाल

    बॉलीवुड समाचार

    तब्बू बड़े पर्दे पर लगातार निभा रहीं दमदार किरदार, इन पिछली फिल्मों में दिखाया दमखम तब्बू
    अजय देवगन हैं करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक, ये हैं 'भोला' अभिनेता की गाड़ियां  अजय देवगन
    'आदिपुरुष' के 'लक्ष्मण' सनी सिंह को युवाओं से फिल्म को प्यार मिलने की उम्मीद सनी सिंह
    परिणीति चोपड़ा के "खास दोस्त" राघव चड्ढा से मिलने की तैयारी में बहन प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा

    शाहरुख खान

    'टाइगर वर्सेस पठान' में आमने-सामने होंने सलमान और शाहरुख, अगले साल शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, यहां देखिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान ने खरीदी 10 करोड़ रुपये कीमत की रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, जानिए खासियत लग्जरी कार
    सलमान खान नहीं, अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद; राकेश रोशन का खुलासा सलमान खान

    अनुष्का शर्मा

    शादी से पहले विराट कोहली की इस आदत से प्रभावित थीं अनुष्का शर्मा, किया खुलासा विराट कोहली
    बॉलीवुड के इन सितारों ने सुंदर दिखने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा? राजकुमार राव
    अहमदाबाद टेस्ट: 186 रनों की पारी के दौरान बीमार थे कोहली, अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा विराट कोहली
    अनुष्का-विराट को जब पड़ोसी कैटरीना-विक्की ने बुलाया था डिनर पर, पढ़िए मजेदार किस्सा बॉलीवुड समाचार

    धर्मेंद्र

    आशिम गुलाटी कौन हैं? जो नसीरुद्दीन शाह संग 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में आएंगे नजर नसीरुद्दीन शाह
    अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में मुंबई पुलिस अमिताभ बच्चन
    'चुपके चुपके' का रीमेक; फराह खान संभालेंगी निर्देशन की कमान, धर्मेंद्र की जगह लेंगे वरुण धवन  फराह खान
    धर्मेंद्र के साथ रोमांस करने पर बोलीं शबाना आजमी- करण जौहर के पास कुछ खास है शबाना आजमी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023