
'जुदाई' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद थीं ये अभिनेत्री, क्यों ठुकराया सुपरहिट फिल्म का प्रस्ताव?
क्या है खबर?
अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'जुदाई' 28 फरवरी, 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।
7 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 48.77 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
'जुदाई' में अनिल, श्रीदेवी और उर्मिला की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए जूही चावला निर्माताओं की पहली पसंद थीं।
खुलासा
'राजा हिंदुस्तानी' से भी किया किनारा
DNA की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'जुदाई' के लिए जूही निर्माताओं की पहली पसंद थी।
उर्मिला से पहले 'जाह्नवी साहनी वर्मा' का किरदार जूही को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते इस सुपरहिट फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।
जूही ने बताया कि उस वक्त वह फिल्म 'गुलाब गैंग' के प्रचार-प्रसार में व्यस्त थीं। इसलिए उन्होंने 'जुदाई' से ही नहीं, बल्कि 'राजा हिंदुस्तानी' से भी किनारा किया।
जुदाई
'जुदाई' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी
'जुदाई' का निर्देशन राज कंवर ने किया है। बोनी कपूर ने इस फिल्म का निर्माण सुरिंदर कपूर के साथ मिलकर किया था।
इस फिल्म में सईद जाफरी, परेश रावल, फरीदा जलाल, ओंकार कपूर, कादर खान और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
बता दें कि 'जुदाई' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं और फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद 6 मार्च, 1997 को जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ।