Page Loader
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 'लम्हे' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे फिल्म
'लम्हे' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@AnupamPKher)

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 'लम्हे' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे फिल्म

Mar 18, 2025
05:19 pm

क्या है खबर?

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'लम्हे' हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 22 नवंबर, 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, अनिल कपूर, वहीदा रहमान और अनुपम खेर जैसे कलाकर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब लगभग 34 साल बाद 'लम्हे' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आइए बताते हैं कब।

लम्हे

जानिए कब देखें फिल्म

'लम्हे' 21 मार्च, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। INOX मूवीज ने इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, 'कुछ प्रेम कहानियां कभी फीकी नहीं पड़ती... बड़े पर्दे पर 'लम्हे' के जादू का अनुभव करें। 21 मार्च से चुनिंदा PVR-INOX सिनेमाघरों में 'लम्हे' का अनुभव करें।' लगभग 17 करोड़ रुपये की लागात में बनी 'लम्हे' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अमजेन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट