श्रीनाथ भासी ने किया 'ओरिजिनल' की रिलीज की तारीख का ऐलान
श्रीनाथ भासी की मुख्य भूमिका वाली टाइम ट्रैवल थ्रिलर फिल्म 'ओरिजनल' के लिए तैयार हो जाइए। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को आने वाली है और इसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म को रमीज ने निर्देशित किया है। फिल्म का टीजर पहले ही लोगों में उत्सुकता जगा चुका है, जिसमें हास्य, रोमांच और भावनाएं सब कुछ देखने को मिल रहा है।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
थिंक म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर यह टीजर आ गया है। इसमें शानदार विजुअल और दमदार डायलॉग दिख रहे हैं, जो इशारा करते हैं कि कहानी में टाइम शिफ्ट्स और कई चौंकाने वाले मोड़ होंगे।
श्रीनाथ के अलावा, आपको फिल्म में अभिराम राधाकृष्णन, राजेश माधवन और फेमिना जॉर्ज भी दिखाई देंगे। फिल्म के पीछे एक काबिल टीम भी है, म्यूजिक इलेक्ट्रॉनिक किली का है, विजुअल इफेक्ट्स का काम माइंडस्टीन स्टूडियोज ने किया है और साउंड डिजाइन सचिन सुधाकरन और हरिहरन एम (सिंक सिनेमा) ने संभाला है।