'स्पाइडर-मैन' का भारत में बेकाबू क्रेज, एडवांस बुकिंग ने उड़ा दिए होश
भारत में 'स्पाइडर-मैन' के चाहने वाले अपनी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में अब तक किसी भी फिल्म की तुलना में सबसे मजबूत में से एक हैं।
खासकर, टॉम हॉलैंड के हालिया भारत दौरे के बाद, उन्हें एक बार फिर 'स्पाइडर-मैन' के रूप में देखने को लेकर सबमें जबरदस्त उत्साह है।
4DX और PLF जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स की टिकटें भी तेजी से बिक रही हैं, जिससे यह भारत में किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बनने वाली है।
डेस्टिन डैनियल क्रीटॉन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
डेस्टिन डैनियल क्रीटॉन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' पीटर पार्कर की कहानी को एक नए अंदाज में पेश कर रही है। इस फिल्म में हॉलैंड के साथ जेंडया, जैकब बटालोन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक जैसे कलाकार नजर आएंगे।
यह 30 जुलाई को 6 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगी। दर्शक इसे 2D और 3D दोनों फॉर्मेट्स में देख पाएंगे।