बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई, 500 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
क्या है खबर?
टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। ये हॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसने भारत में 60 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला और अब तक 'एवेंजर एंडगेम', 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। इसकी आंधी में बॉलीवुड की नई रिलीज फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर टिकाने से डगमगा रही हैं। आइए जानते हैं 'स्पाइडर-मैन 4' समेत अन्य फिल्मों का ताजा कलेक्शन।
कलेक्शन
500 करोड़ी बनकर भी नहीं थम रही 'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन 4' ने 13वें दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ नेट कलेक्शन 431.55 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 515.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
महज 2 हफ्ते में शानदार कलेक्शन करने के बावजूद इसके कदम थमते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नहीं रहे।
डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 15,931 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके बावजूद फिल्म नए रिकॉर्ड बनाने के लिए अग्रसर है।
अन्य फिल्में
'ओह माय डॉग' और 'जन नायकन'
पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'ओह माय डॉग' पहले ही हफ्ते में धराशायी हो चुकी है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के 5वें दिन भी सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए। इसके बाद कुल कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये हुआ है।
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने 20वें दिन 65 लाख रुपये कमाए और इसका कुल नेट कलेक्शन 193.70 करोड़ रुपये हुआ है।
वहीं 'द ओडिसी' ने 26वें दिन भारत में 2 करोड़ कमाए और इसका कलेक्शन 172.54 करोड़ रुपये हुआ है।