Loading...
'स्पाइडर-मैन 4' की धाकड़ कमाई ने बिगाड़ा 'जन नायकन' और 'द ओडिसी' का खेल, देखें कमाई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

'स्पाइडर-मैन 4' की धाकड़ कमाई ने बिगाड़ा 'जन नायकन' और 'द ओडिसी' का खेल, देखें कमाई

Aug 05, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखी है। रिलीज का पहला हफ्ता पूरा करने से पहले ही इसने 300 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली। सिनेमाघरों में पहले से मौजूद थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की कमाई पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है। ऐसा ही हाल हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का भी हाे रखा है। एक नजर डालते हैं इनकी ताजा कमाई पर।

कलेक्शन

'स्पाइडर मैन 4' का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला 

सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर मैन 4' ने रिलीज के 6वें दिन (मंगलवार) 21.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 5वें दिन इसने 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके हिसाब से आंकड़ों में थोड़ी गिरावट है।

इसके बावजूद फिल्म ने भारत में 303.25 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।

सोनी पिक्चर्स के अनुसार, विश्व स्तर पर भी टॉम की फिल्म धूम मचा रही है और इसने 6 दिनों में करीब 8,836 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है।

टक्कर

'जन नायकन' और 'द ओडिसी' की कमाई में भारी गिरावट

विजय की फिल्म 'जन नायकन' का कलेक्शन दिन पर दिन गिरते जा रहा है। इसने रिलीज के 13वें दिन 2.10 करोड़ कमाए हैं, जो 12वें दिन हुई कमाई 3.85 के मुकाबले कम हैं।

फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 181.55 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 303.74 करोड़ रुपये है।

वहीं क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने 19वें दिन भारत में 2.15 करोड़ रुपये कमाए। इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 154 करोड़ रुपये हो पाया है।

ADVERTISEMENT