'स्पाइडर-मैन 4' की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार, फिल्म ने कर दिखाया ये कमाल
क्या है खबर?
टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। महज 4 दिनों में इसने तूफानी रफ्तार से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वीकेंड के 4 दिनों में सबसे ज्यादा (306.37 करोड़ ग्रॉस) कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसने पहले ही दिन 60 करोड़ से ज्यादा कमाते हुए भारत में 'एवेंजर्स एंडगेम' (53.10 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था। वहीं चौथे दिन सबसे ज्यादा कारोबार कर दिखाया है।
कलेक्शन
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, मार्वल की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने चौथे दिन (रविवार) भारत में कुल 76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो पिछले 3 दिनों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
इसने तीसरे दिन 70.25 करोड़, दूसरे दिन 49.35 करोड़ और पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसके बाद, फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 256.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 306.37 करोड़ रुपये हाे गया है।
प्रदर्शन
दुनियाभर में तूफान मचा रही फिल्म
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का जादू विश्व स्तर पर चल रहा है। इसने अपने शुरुआती 4 दिनों दुनियाभर में लगभग 7,787 करोड़ रुपये का तूफानी कारोबार कर दिखाया है।
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से पहले, टॉम इस फ्रैंचाइजी की 'एवेंजर्स: एंडगेम', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का हिस्सा भी रहे हैं।
फिल्म में उनके अलावा, जेंडया, जेकब बैटलन, सिडनी स्वीनी, मैड्स मिकेलसन और बेंडिक्ट कंबरबैच जैसे कलाकार भी अहम किरदारों के साथ शामिल हैं।