बॉक्स ऑफिस: 'जन नायकन' की कमाई में 7वें दिन गिरावट, जानिए 'द ओडिसी' का कलेक्शन
क्या है खबर?
थलापति विजय की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाकर बैठी है। पहले दिन से शानदार कारोबार करते हुए इसने सिनेमाघरों में 6 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ दैनिक कमाई में अब गिरावट का दौर भी शुरू हो गया है। दूसरी ओर, हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। आइए दोनों फिल्मों के ताजा कलेक्शन पर डालते हैं एक नजर।
कमाई
'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने रिलीज के 7वें दिन 6.10 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इससे पहले, विजय की फिल्म ने 6वें दिन 8 करोड़ रुपये और 5वें दिन 10.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
दैनिक कमाई में लगातार आ रही गिरावट के बाद, फिल्म बॉक्स ऑफिस अब तक कुल 149.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
विश्व स्तर पर इसने 7 दिनों में 255.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया और एनी हथवे अभिनीत फिल्म 'द ओडिसी' का दबदबा लगातार कायम है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने दूसरे सप्ताह में 13वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 132.50 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म ने लगभग 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है।
'द ओडिसी' को टक्कर देने 30 जुलाई को टॉम अभिनीत फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' सिनेमाघरों में आ चुकी है।