रश्मिका मंदाना का चोट लगने पर छलका दर्द, बोलीं- तीसरी बार हुआ, मुझे सबक लेना होगा
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'मैसा' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने स्वास्थ्य पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह एक डांस नंबर फिल्मा रही थीं। ये उनका अब तक का सबसे जबरदस्त डांस वाला काम था, लेकिन उन्हें चोट लग गई। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ये लगातार तीसरी बार हुआ, इसलिए उन्हें सबक लेना होगा कि वह इंसान हैं, मशीन नहीं।
दर्द
रश्मिका ने बताया कि उन्हें कहां आई है चोट
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि चोट को लेकर असल में कैसे समझाऊं? दरअसल, कूल्हे के दोनों तरफ 4 टेंडन होते हैं, जो कूल्हे को पैर से जोड़ते हैं। चोट लगने से मेरे दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग हो गया, जिसे वापस जुड़ना होगा।'
उन्होंने फैंस को दिलासा देते हुए लिखा, 'चिंता मत करिए, दर्द है, लेकिन ऐसा नहीं जिसे सहा न जा सके। क्या ही इत्तेफाक है, जबरदस्ती की छुट्टी लेनी पड़ गई।'
चिंता
रश्मिका को इस बात का सता रहा डर
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'वजन न बढ़े, इसकी पूरी कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं बहुत वर्कआउट और रनिंग करती हूं, जिससे अच्छी शेप में रहती हूं। अब कुछ समय तक ऐसा नहीं कर पाऊंगी। अगर मैं वर्कआउट नहीं कर पाऊंगी तो क्या करूंगी? मैं खाऊंगी और डेजर्ट मॉन्स्टर बन जाऊंगी... तो बस। आप लोग चिंता मत करना। आपको खूब सारा प्यार।'
बता दें, डॉक्टरों ने चोटिल रश्मिका को 6 हफ्ते का बेड रेस्ट करने की सख्त सलाह दी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Hie guyssss!🥰❤️
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) August 3, 2026
Injuries suck.. 😩 and I was really hoping that no one will get to know.. but well 🐒🤷🏻♀️
Sorry I’ve been MIA 🐒 but hieeee! I’m hereeee!🙋🏻♀️😁
It happened awhile ago ya and this is my 3rd injury back to back.. 🤦🏻♀️
I should definitely learn to treat my body like a… pic.twitter.com/yJj70yEyAE