बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का राज, जानिए बाकी फिल्मों का हाल
क्या है खबर?
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज का 1 हफ्ता पूरा कर लिया है। भारत में 60 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेने के बाद इसकी दैनिक कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली है। दूसरी ओर थलापति विजय की 'जन नायकन' और हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भारत में कमाई के मामले में दिन पर दिन फीकी पड़ती जा रही है।
कमाई
'स्पाइडर-मैन 4' का बॉक्स ऑफिस पर बज रहा डंका
सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन 4' ने 8वें दिन (गुरुवार) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 7वें दिन इसने 17 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 334.70 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित ये फिल्म विश्व स्तर पर भी कमाल दिखा रही है।
इसने एक हफ्ते में लगभग 10,925 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है।
गिरावट
'जन नायकन' और 'द ओडिसी' पड़ने लगीं सुस्त
विजय की फिल्म 'जन नायकन' का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ने लगा है।
इसने रिलीज के 15वें दिन कुल 1.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 14वें दिन का कारोबार 2 करोड़ रुपये था।
एच विनोथ द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 185.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है।
उधर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने 21वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई 158.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।