'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की रफ्तार तीसरे हफ्ते में पड़ने लगी सुस्त, जानिए कुल कलेक्शन
क्या है खबर?
टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज कर रही है। इसके आगे 'ओह माय डॉग' और 'आर्यभट्ट का जीरो' समेत कई कई बॉलीवुड फिल्में आईं, जो कमाई के मामले में धाराशायी हो गईं। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है, लेकिन अब इसकी रफ्तार भी दिन पर दिन सुस्त पड़ रही है। आंकड़ों में रोजाना गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए एक नजर डालते हैं 'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई पर।
कलेक्शन
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 15वें दिन भारत में 5.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इससे पहले, फिल्म का कलेक्शन 14वें दिन 6.45 करोड़, 13वें दिन 8.50 करोड़ और 12वें दिन 7.60 करोड़ रुपये रहा था।
तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 443.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड का लाभ उठाकर यह 500 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
टक्कर
टॉम की फिल्म को कड़ा मुकाबला देने आईं ये फिल्में
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के बाद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है, लेकिन अब इसका असली मुकाबला शुरू होगा।
दरअसल, सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आ चुकी हैं। इनका आपसी टकराव तो होगा, लेकिन यह 'स्पाइडर-मैन 4' के लिए भी मुश्किल खड़ी करेंगी।
देखना दिलचस्प होगा कि हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल 'स्पाइडर-मैन 4' के कदम लड़खड़ाते हैं या नहीं।