NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल बॉलीवुड में कदम रखेंगे साउथ के ये मशहूर सितारे
    मनोरंजन

    इस साल बॉलीवुड में कदम रखेंगे साउथ के ये मशहूर सितारे

    इस साल बॉलीवुड में कदम रखेंगे साउथ के ये मशहूर सितारे
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 06, 2022, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    इस साल बॉलीवुड में कदम रखेंगे साउथ के ये मशहूर सितारे
    रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा और नयनतारा

    साउथ की फिल्मों का बोलबाला पूरे देश में रहा है। ना सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों, बल्कि साउथ सिनेमा के सितारों की दीवानगी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। यूं तो साउथ से कई कलाकार बॉलीवुड की ओर रुख कर चुके हैं, लेकिन यह साल बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 2022 में एक या दो नहीं, बल्कि साउथ की दुनिया के कई नामचीन सितारे बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करेंगे। आइए उन कलाकारों पर एक नजर डालते हैं।

    रश्मिका मंदाना

    रश्मिका की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। उनके ना सिर्फ काम, बल्कि नाम से भी फिल्में चलती हैं। रश्मिका फिल्म 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इसमें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुड बाय' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। पिछले साल जारी हुई फोर्ब्स इंडिया की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया कलाकारों की लिस्ट में रश्मिका साउथ में टॉप पर थीें।

    सामंथा रूथ प्रभु

    सामंथा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के बाद सामंथा दुनियाभर में मशहूर हो गई हैं। इसके बाद उनकी डिमांड काफी बढ़ गई। अब सामंथा भी खुद को साउथ तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। वह जल्द ही एक हिंदी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उन्होंने तापसी पन्नू की एक फिल्म साइन कर ली है, लेकिन अभी इसका नाम तय नहीं हुआ है।

    नयनतारा

    नयनतारा साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। साउथ की सुपरहिट अभिनेत्रियों में एक नयनातारा अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह मशहूर निर्देशक एटली की अगली फिल्म का हिस्सा हैं। यह वही फिल्म है, जिसके हीरो शाहरुख खान हैं। इस फिल्म के लिए साउथ की कई अभिनेत्रियों के नाम पर विचार करने के बाद नयनतारा के नाम पर मुहर लगी।

    विजय देवरकोंडा

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए तैयार हैं। उन्हें फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में इतना प्यार दिया गया कि वह रातों-रात हिट हो गए। उन्होंने कई यादगार और हिट फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाले देवरकोंडा बॉलीवुड में फिल्म 'लाइगर' से एंट्री कर रहे हैं। यह उनके करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म है। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ बनी है।

    विजय सेतुपति

    साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह कई फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके हैं। साउथ में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब सेतुपति बॉलीवुड सितारों से टक्कर लेने को तैयार हैं। उन्हें फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा जाएगा। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। श्रीराम राघवन इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मुंबईकर' में भी काम कर रहे हैं।

    नागा चैतन्य

    नागा चैतन्य ने कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। अपने बेहतरीन अभिनय के जरिए वह कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। वह मशहूर सुपरस्टार अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। नागा चैतन्य फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। आमिर खान की इस फिल्म में वह एक खास भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।

    अदिवी शेष

    अभिनेता अदिवी शेष ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें कभी किसी हिंदी फिल्म में नहीं देखा गया। अब वह 'मेजर' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं, जो एक बायोपिक है। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। 'मेजर' 11 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें अदिवी के साथ शोभिता धूलिपाला और साई मांजरेकर नजर आएंगी। यह फिल्म शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारित है, जिन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रश्मिका मंदाना
    विजय देवरकोंडा

    बॉलीवुड समाचार

    अनुपम खेर के बेटे सिकंदर 'दुकान' में आएंगे नजर, सरोगेसी पर होगी फिल्म अनुपम खेर
    अथिया शेट्टी ने लॉन्च किया अपना खुद का यूट्यूब चैनल सेलिब्रिटी गॉसिप
    'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' रिव्यू: इरफान की फिल्म को ले डूबी कमजोर कहानी और निर्देशन इरफान खान
    OTT डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, नेटफ्लिक्स पर 28 जनवरी को आएगा शो नेटफ्लिक्स

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    साउथ की फिल्मों में काम करने को तैयार रणवीर सिंह बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में काम करने को तैयार हैं साउथ की स्टार साई पल्लवी बॉलीवुड समाचार
    अल्लू की 'पुष्पा' के सीक्वल का शीर्षक रखा गया 'पुष्पा: द रूल' बॉलीवुड समाचार
    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली करण जौहर

    रश्मिका मंदाना

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने भारत में कमाए 250 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'पुष्पा' का सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' अगले साल 17 दिसंबर को आएगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अल्लू की 'पुष्पा' ने पहले वीकेंड में दुनियाभर में कमाए 173 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    'पुष्पा' के मेकर्स ने अल्लू और रश्मिका मंदाना का विवादित सीन हटाया लेटेस्ट फिल्में

    विजय देवरकोंडा

    'कुछ कुछ होता है' की रीमेक में विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा सारा अली खान
    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज करण जौहर
    विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान बॉलीवुड समाचार
    'लाइगर' के लिए विजय देवरकोंडा ने डबल कर दी अपनी फीस बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023