LOADING...
मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की खबरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
सोराब बेदी ने मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते की खबरों पर प्रतिक्रिया दी

मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की खबरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Mar 11, 2026
09:30 am

क्या है खबर?

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम किसी न किसी के साथ अक्सर जुड़ता रहता है। पिछले कुछ समय से 'MTV स्प्लिट्सविला 16' फेम सोराब बेदी के साथ उनके डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। इन खबरों को हवा उस वायरल वीडियो ने दिया जिसमें मलाइका और साेराब एक पार्टी में काफी करीब देखे गए। अब मलाइका के साथ डेटिंग की खबरों पर सोराब ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

प्रतिक्रिया

मलाइका को पहले से जानते हैं सोराब, कही ये बात

पिंकविला के साथ एक पॉडकास्ट में, सोराब ने मलाइका के साथ अपना जुड़ने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वह मलाइका को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। सोराब ने कहा, "मॉडलिंग के दिनों में मलाइका उन लोगों की करीबी दोस्त थीं जो मुझे शोज दिलवाते थे। इस तरह मेरी उनसे दोस्ती हुई। मैं पार्टियों में जाता था और मलाइका भी वहां होती थीं। तब से हम साथ में पार्टी करते आ रहे हैं, यह कोई नई बात नहीं है।"

बयान

"मैं तब उतना मशहूर नहीं था"

सोराब ने कहा, "मैंने पहले भी इसी तरह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, लेकिन तब मैं इतना मशहूर नहीं था, इसलिए लोगों ने ध्यान नहीं दिया।" दरअसल, मलाइका के एक नए रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान सोराब को उनके साथ डांस और जश्न मनाते देखा गया था। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उनके रिश्ते की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। बता दें, इससे पहले मलाइका का नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जुड़ चुका है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

Advertisement