बॉक्स ऑफिस पर 'मंदाड़ी' का तूफान, 12 दिन में कमा डाले इतने करोड़ पार
मनोरंजन
सूरी की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मंदाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। रिलीज के सिर्फ 12 दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए हें।
दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखी और शानदार आंकडे दर्ज किए। हालांकि, सोमवार को इसकी कमाई थोड़ी धीमी पड़ गई।
'मंदाड़ी' ने बनाई खास जगह, 'सरदार 2' ने कमाए 18.5 करोड़
3,446 शोज में चल रही 'मंदाड़ी' ने 19.2% की अच्छी औसत ऑक्यूपेंसी के साथ दर्शकों को खूब खींचा। इसी वजह से यह फिल्म कई दूसरी नई रिलीज हुई फिल्मों के बीच भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही।
वहीं, कार्थी की फिल्म 'सरदार 2' कमाई के मामले में पीछे रह गई और भारत में सिर्फ 18.5 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई।